राजस्थान में दोस्त को मार हरिद्वार पहुंचा फिर यूं चढ़ा आरोपी पुलिस के हत्थे,जानिए फिल्मी अंदाज की रियल स्टोरी
murder in filmy style: राजस्थान में एक बार फिर से दोस्ती को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इसके साथ ही फिल्मी स्टाइल में दोस्त को मौत के घाट उतार कर आरोपी परिवार के साथ हरिद्वार भी पहुंच गया। लेकिन कानून के हाथों से कहां बचने वाला था।
यह पूरा मामला राजस्थान में बहरोड़ के भीटेड़ा का है। जहां चार दिन पहले स्कूल के खेल मैदान में युवक का शव मिला था। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो कई रौचक खुलासे सामने आए है।
डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया की क्षेत्र के भीटेड़ा गांव के जंगल में एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचे तो देखा की एक युवक की हत्या कर स्कूल ग्राउंड में डाल दिया। जिस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी रखवा दिया था। वहीं मृतक के परिजनों ने कई लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी थी।

पुलिस ने टीम गठित कर अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर आज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक एक गाड़ी जप्त की है।
शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा
डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया की सुनिल शर्मा उर्फ पप्पन और आरोपी परशुराम दोनों एक ही गांव के निवासी है। आपस में दोनों में गहरी दोस्ती थी। हत्या वाली रात को सुनिल शराब पीकर अपने घर जा रहा था लेकिन इस दौरान आरोपी परशुराम भी अपनी गाड़ी लेकर गांव के रास्ते से अपने घर जा रहा था।
इसी दौरान सुनिल भी परशुराम को रास्ते में मिल गया जिस पर दोनों ने बातचीत की ओर पर एक साथ गाड़ी में बैठकर शराब ठेके पर पहुंच गए जहां शराब लेकर भिटेड़ा के स्कूल ग्राउंड में जाकर शराब पी।
इसके बाद वहां पर दोनों में रूपयों को लेकर कहासुनी हो गई । जिसके बाद आरोपी परशुराम ने सुनिल के सिर और शरीर पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी आरोपी ने अपनी गाड़ी उस पर चढ़ाकर कूचलने का प्रयास किया और मौके से फरार होकर अपने घर पहुंच गया।
परिवार के साथ आरोपी पहुंचा हरिद्वार
पुलिस जांच में सामना आया की आरोपी अपने परिवार को साथ रात 2 बजे हरिद्वार के लिए निकल गया ताकि किसी को शक ना हो। लेकिन पुलिस की टीम व मुखबिर की सूचना पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपी की पहचान की गई जिसके बाद आरोपी को हरिद्वार से लाकर पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए और हत्या की वारदात को कबूल कर लिया ।












Click it and Unblock the Notifications