भरतपुर के गांव नंदेरा बास में युवती के अपहरण के बाद तनाव, युवकों के घरों में तोड़फोड़
भरतपुर, अप्रैल 14 : राजस्थान के भरतपुर में कामां पुलिस थाना इलाके के गांव नन्देरा बास में दो युवक गांव की ही एक लड़की का अपहरण कर ले गए। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए और लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के घरों में घुसकर उनके साथ मारपीट की और घर में रखा सामान तोड़ दिया। इस घटना के बाद गाँव में तनाव व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार दो लड़के अपनी पड़ौसी लड़की का अपहरण कर ले गए थे। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़कों के घरों में जाकर तोड़फोड़ व मारपीट कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से समझाइश कर शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
भरतपुर कामां डीएसपी प्रदीप यादव के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई थी। किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। गांव के ही दो युवकों पर अपहरणक का आरोप लगा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications