Tejaji Temple: वीर तेजाजी की मूर्ति तोड़ने पर हंगामा, भारी संख्या में पुलिस तैनात, जानिए कौन हैं ये योद्धा?
Tejaji Temple News: राजस्थान के राजधानी जयपुर में वीर तेजाजी मंदिर की मूर्ति तोड़ने की घटना के बाद बवाल मचा गया है। हजारों लोगों सड़को पर नारेबाजी की और टायर जलाकर विरोध जताया। बीते शुक्रवार(28 मार्च) को देर रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति खंडित किए जाने के विरोध में शनिवार सुबह सैकड़ों श्रद्धालु और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
मूर्ति तोड़ने की घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने जयपुर-टोंक रोड पर जाम लगाया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। शहर में बढ़ते तनाव को देखते हुए कई जगह बाजार बंद कर दिए गए है। प्रदर्शन के वजह से कई जगह लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। स्थानिय लोगों ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलता, लोग सड़कों पर रहेंगे। हमने इसके लिए पुलिस प्रशासन को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। वहीं पुलिस इस मामले में आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा- जयपुर में प्रताप नगर के सेक्टर 3 में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने की जानकारी संज्ञान में आई,मैने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मूर्ति को तोड़ने वाले बदमाशों का शीघ्रता से पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के संदर्भ में बात की है,असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी हरकत करना जन -आस्था के साथ खिलवाड़ है,लाखों -करोड़ों लोगों की आस्था तेजाजी में है और आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वीर तेजाजी कौन थे?
वीर तेजाजी एक महान लोकदेवता, योद्धा और समाज सुधारक थे, जिन्हें राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा जाता है। वे 12वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध राजपूत वीर थे और नागवंशी क्षत्रिय जाति से संबंधित थे। उनका जन्म राजस्थान के नागौर जिले में खड़नाल गाँव में हुआ था। वो गौ-रक्षक भी थे। उनका जीवन सत्य, निष्ठा और परोपकार की मिसाल है।
वीर तेजाजी ने गायों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने जात-पात और भेदभाव के खिलाफ कार्य किया। महिलाओं के सम्मान और समाज में एकता बनाए रखने के लिए प्रेरणा दी। राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में "तेजादशमी" का पर्व मनाया जाता है। किसान और पशुपालक विशेष रूप से तेजाजी की पूजा करते हैं, क्योंकि उन्हें सांप के काटने से बचाने वाला देवता माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications