गुरु-शिष्या का रिश्ता तार-तार : राजस्थान में Teacher की छात्रा को KISS करते की तस्वीरें वायरल
MrShreeRam नाम के हैंडल से ट्विटर पर आज ही अपलोड की गई हैं। फोटो के साथ कैप्शन लिखा गया है कि 'गुरु के नाम पर कलंक हैं ऐसे लोग कुचामन सिटी (नागौर)'

राजस्थान में गुरु व शिष्या का रिश्ता तार-तार हुआ है। एक कथित शिक्षक की छात्राओं के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें शिक्षक एक छात्रा को तो किस करते नजर आ रहा है। शिक्षक व छात्रा की ये वायरल आपत्तिजनक तस्वीरें राजस्थान के नागौर जिले में कुचामन सिटी की बताई जा रही हैं। हालांकि वन इंडिया हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। MrShreeRam नाम के हैंडल से ट्विटर पर आज ही अपलोड की गई हैं। फोटो के साथ कैप्शन लिखा गया है कि 'गुरु के नाम पर कलंक हैं ऐसे लोग कुचामन सिटी (नागौर)'
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों में एक पुरुष व दो छात्राएं नजर आ रही हैं। इनमें से एक छात्रा व पुरुष गले मिलते व किस करते नजर आ रहे हैं। चौथी तस्वीर में दो छात्राएं इस शख्स के पीछे खड़ी हैं। इसे शिक्षक बताया जा रहा है जबकि छात्राओं ने शिक्षण संस्थान की ड्रेस पहन रखी है।
बता दें कि वायरल तस्वीरें कब और कहां ली गई। इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। चारों तस्वीरों में दिखाए दे रहे कथित शिक्षक ने अलग अलग डिजाइन व कलर की शर्ट पहन रखी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि तस्वीरें कई दिनों से ली जा रही थी। अब इन्हें वायरल करवाया जा रहा है या ये तस्वीरें मोबाइल से लीक हुई हैं।
ट्विटर पर 20 दिसम्बर को सुबह 11 बजे अपलोड की गई इन तस्वीरों को अब तक साढ़े 12 सौ से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।द 241 ने रीट्वीट किया है। कमेंट कई यूजर ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा देने को भी कह रहे हैं। छात्राओं के भविष्य व इज्जत का हवाला देकर तस्वीरों को वायरल नहीं करवाने को कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications