पति की मौत का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर बन गई टीचर, 14 साल की नौकरी में 88 लाख का वेतन उठाया
झुंझुनूं, 24 फरवरी। राजस्थान में पति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर तृतीय श्रेणी टीचर की नौकरी लगने और 88 लाख रुपए का वेतन उठाने का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने 14 साल तक नौकरी भी की।

मामला राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी पुलिस थाना इलाके का है। गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी मंजू देवी (38) पुत्री रामकुमार सीकर जिले के बिड़ोदी छोटी की रहने वाली है।
थानाधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि महिला चौमूं के पास गोविंदगढ़ पंचायत समिति की ढाणी इटावा के स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मंजू की शादी जून 1996 में खेदड़ों की ढाणी (लोचिबा की ढाणी) तन गुढ़ागौडजी के रामनिवास उर्फ निवासराम पुत्र भूराराम जाट से हुई थी। करीब चार साल बाद 2000 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद दोनों ने दूसरी शादी कर ली।
मंजू कुमारी ने लक्ष्मणगढ़ के कुमास निवासी बाबूलाल से शादी की. इस बीच रामनिवास की 11 दिसंबर 2001 को मौत हो गई। इसका डेथ सर्टिफिकेट 20 दिसंबर 2001 को जारी हुआ। सरकारी नौकरी के लिए मंजू ने दूसरी शादी की बात किसी को नहीं बताई।
इसके साथ ही दूसरी शादी के बाद भी पहले पति का एक साल पहले का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बना 2008 में थर्ड ग्रेड टीचर की नौकरी पर लग गई। पहले पति की मौत 2001 में हुई थी। सरकारी नौकरी के लिए मंजू ने वर्ष 2000 का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया।












Click it and Unblock the Notifications