Exclusive:राजस्थान सहित देश में कई होटल,रेटोरेन्ट का गूगल मेप पर फर्जी 5 स्टार का धंधा
One India Exclusive: कहीं रेटिंग देखकर न पड़ जाएं मुसीबत में, राजस्थान सहित देश में होटल-रेटोरेन्ट का गूगल प्ले स्टोर पर फर्जी 5 स्टार रेटिंग का धंधा
देशभर में होटल और रेस्टोरेंट के फर्जी रेटिंग और रिव्यूज हो रहे है। अगर आपकों नहीं है जानकारी तो हो जाइए सावधान सतर्क ।
राजस्थान,दिल्ली,मुम्बई,गोवा सहित कई राज्यों की होटलों और रेस्टोरेंट के गूगल,प्ले स्टोर पर फाइव स्टार रेटिंग और रिव्यू पर राजस्थान संवाददाता पुरूषोत्तम कुमार की सबसे एक्सक्लूसिव स्टोरी।

देशभर में यूं तो होटल,रेस्टोरेंट की इतनी संख्या है कि शायद उनकी गिनती कर पाना मुश्किल हो जाएं । आप और हम भी जब परिवार के साथ बाहर निकलते है तो गुगल एप, गूगल मेप या अन्य विभिन्न प्रकार के मोबाइल एप के माध्यम से ही इनका चयन करते है।
इनका चयन करते समय अक्सर यहीं जांचते है कि किस होटल,रेस्टोरेंट को उपभोक्ता ने कितनी रेटिंग दी है। और वहीं रेटिंग हमारा होटल और रेस्टोरेंट तय करती है।
Recommended Video
लेकिन क्या आपने कभी सोचा की जिस रेटिंग के भरोसे आप होटल और रेस्टोरेंट का चयन कर रहे है वह वाकई में सही है। अक्सर आप खुद को उस होटल और रेस्टोरेंट के चयन के बाद ठगा सा महसूस करते है। कोसते भी है और शिकायत भी करते है कि आपने फोटो और वीडियो तो इस तरह के लगा रखे थे और सुविधाएं कुछ है नहीं।
आप हम आपकों उसी रेटिंग और रिव्यूज के बारें में एक ऐसा पड़ताल दिखाने जा रहे है जो हमारें राजस्थान संवाददाता ने अपनी जान जोखिम में डाल कर तैयार की है।
हमने जब इस रेटिंग और रिव्यूज के बारे में सोचा कि आखिर यह कैसे आती है। क्या वाकई कोई उपभोक्ता है जो इन्हे रेटिंग देते है और रिव्यूज करते है।
क्योंकि डिजिटल होते भारत में ऐसे फ्रॉडों की गिनती भी मुश्किल हो गई है और पहचान भी, जो आपकों पलभर में मोबाइल पर एप,गुगल के माध्यम से लाखों रूपए की पलक झपकते ही चपत लगा कर गायब हो जाते है।
हमारे संवाददाता की खास जांच पड़ताल में कई सनसनीखेज खुलासे हुए है। जिनमें जयपुर से लेकर दिल्ली,मुम्बई,कर्नाटक तक के होटल और रेस्टोरेंट एक साथ कई कम्पनियां मोबाइल पर बैठे बेरोजगारों को रोजगार देकर रेटिंग और रिव्यूज खरीदती है।

जी हां आप सही पढ़ और समझ रहे है। इन मोबाइल पर बैठे बेरोजगार युवाओं के नम्बरों को यह आईटी कम्पनीज अपना निशाना बनाती है। और एक तीर से कई शिकार भी कर जाती है।
आज हम आपकों एक ऐसी कम्पनी की ग्राउंड रिपोर्ट बताने जा रहे है जो वाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से नकारा,अनुउपयोगी या ऐसे होटल,रेस्टोरेंट जिनकी गूगल,प्ले स्टोर एप,गूगल मेप पर अच्छी रेटिंग नहीं होती है।
उन होटल और रेस्टोरेंट की यह कम्पनी कर्नाटक में बैठकर देशभर के हजारों युवाओं या मोबाइल उपभोक्ताओं को चंद रूपयों का लालच देकर पहले ग्रेडिंग करवाती है। फिर अलग-अलग स्टेप पर उन्हे चंद रूपयों का भूगतान यूपीआई या फिर बैंक अकाउंट के माध्यम से करके उन्हे एक निर्धारित स्टेप पर अलग-अलग राशि इन्वेंट कर मोटा मुनाफा चंद सैकंडों में देने का लालच देती है।
अधिकांश युवा जैसे ही उन्हे कम्पनी की ओर से स्टेप-बाय-स्टेप भूगतान मिलता है तो फिर लालच में आकर वो 1000 से लेकर 80 हजार रूपए तक इन्वेस्ट कर देते है। छोटे इन्वेस्टरों को तो कम्पनी मुनाफा देकर और उनका लालच जगा देती है लेकिन बडा इन्वेस्ट करने वालों से ठगी कर वाट्सएप और टेलीग्राम से गायब हो जाती है। फिर ठगी के शिकार हुए युवा दरबदर भटकते रहते है।

दरअसल यह कंपनी है It info Digital converting visitors to customers pvt.lmtd. साथ ही एक ओर randstand india company pvt.td. जो खुद को चैन्नई (कर्नाटक) की होने का दावा करती है। और एक निर्धारित शर्तों के अनुसार यह काम करने की बात करते है।
इनके अनुसार पहली स्टेप A है जिसमें 1 से 5 तक की टॉस्क पूरा होने पर करना होता है। यहां कंपनी कहती है कि अब आपकों 5 स्टेप तक का रूपया अगर लेना है तो आपकों 6वीं टास्क पूरी करनी है । जिसमें आपकोंं कम से 1 हजार रूपए और अधिकतम 80 हजार रूपए इन्वेस्ट कर सकते है। जिसमें 300 रूपए से लेकर 24 हजार रूपए का कमीशन दिया जाता है।
इससे पहले जब यह किसी यूजर को अपने साथ जोड़ते है तो उससे एक रेटिंग और रिव्यु करवाकर उसके यूपीआई या फिर बैंक अकाउंट के माध्यम से उसे 210 रूपए का भूगतान कर उसमें लालच पैदा कर देते है। बस यहीं से इनका पूरा जाल बिछना शुरू होता है।
एक तीर से कई निशाने साधने का इन ऑनलाइन ठकों का काम जैसे ही शुरू होता है तो पहले तो यूजर को लगता है कि यही उनके दोस्त है, परिचित है,जानकार है। लेकिन जब छोटे से रूपयों के लालच में हजारों रूपए बैंक खाते,यूपीआई के माध्यम से गवां बैठते है तब उन्हे गलती का अहसास होता ।
इन कंपनियों के तमाम मकसद तब तक पूरे हो चुके होते है। पहले तो यह जयपुर,मुम्बई,गोवा,दिल्ली के होटल,रेस्टोरेंट का रिव्यु और रेटिंग करवा चुके होते है। फिर ऊपर से यूजर की जेब पर भी डाका डाल चुके होते है।
हमारें संवाददाता की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट का मकसद सिर्फ इतना है कि आप ऐसे किसी भी होटल और रेस्टोरेंट को परिवार के साथ रहने और खाने के लिए चुनते समय सावधानी से जांच पड़ताल करे उसके बाद चयन करे । ऐसा ना हो कि आप और आपका परिवार किसी मुसीबत में पड़ जाएं। या फिर आप होटल का चयन करने के बाद खुद को ठगा सा महसूस करें।
क्या कहते है राजस्थान पुलिस के साइबर एक्सपर्ट ?
राजस्थान पुलिस में साइबर सेल में कार्यरत हैडकास्टेबल राजेश गुर्जर लम्बे समय से साइबर सेल में कार्यरत है। और इसके एस्कपर्ट भी है। अब तक साइबर ठगी के दर्जनों मामलों का खुलासा कर चुके है। इस पूरे मामले लो लेकर जब हमारे संवाददाता पूरूषोत्तम कुमार ने बातचीत की तो उन्होने कहा कि इन दिनों ऐसे साइबर ठग सक्रिय है और आमजन के साथ युवाओं को इससे सचेत रहना चाहिए। साइबर सेल राजस्थान लगातार ऐसे मामलों पर कार्रवाई कर रही है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications