RPSC Success Story: 8 को शादी, 18 को RAS बने पति-पत्‍नी, सगाई के बाद फोन पर भी करते थे तैयारी

Husband Wife RAS Officer: राजस्‍थान के श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणरपुर के गांव 9 एफए माझीवाला के बराड़ परिवार की खुशियां उस वक्‍त दो गुनी हो गई जब बेटा-बहू एक साथ आरएएस अफसर बने। वो भी शादी के 10 दिन बाद ही।

राजस्‍थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अजमेर ने 17 नवंबर की देर रात को राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम जारी किए हैं, जिनमें पति-पत्‍नी ने एक साथ बाजी मारी है। नाम है जगविंदर पाल सिंह बराड़ व उनकी पत्नी नवरीत कौर औलख।

Success story RAS topper

सबसे खास बात यह है कि जगविंदर पाल सिंह बराड़ व नवरीत कौर औलख इसी 8 नवंबर को ही विवाह बंधन में बंधे हैं। शादी की मेहंदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा कि दोनों एक साथ अफसर बन गए। शादी के तुरंत बाद एक ही परिवार से दो-दो आरएएस बनना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में जगविंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि उन्‍होंने चौथे प्रयास में आरएएस परीक्षा पास की है। इस बार 51वीं रैंक आई जबकि पत्‍नी नवरीत कौर औलख को तीसरे प्रयास में 49वीं रैंक मिली है। दोनों ही पहले से ही सरकारी जॉब में हैं। नवरीत कौर औलख घड़साना की रहने वाली हैं।

Success story RAS topper

जगविंदर पाल सिंह ने बताया कि वे वर्तमान में श्रीगंगानगर में जीएसटी विभाग में राज्‍य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनकी पत्‍नी अनूपगढ़ में राज्‍य कर अधिकारी है। दोनों की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी। उसके बाद दोनों कई वाट्सअप व टेलीग्राम ग्रुपों में जुड़कर आरपीएससी की तैयारी भी करते थे।

Success story RAS topper 2023

सगाई हो जाने के बाद तो दोनों एक-दूसरे को पर्सनली कॉल पर भी आरपीएएसी की तैयारी करवाते थे। जगविंदर पाल सिंह को पहले प्रयास में 304वीं रैंक मिली थी। दूसरे प्रयास में 463वीं और तीसरे प्रयास में इंटरव्‍यू तक नहीं पहुंच पाए। उधर, पत्‍नी नवरीत को पहला प्रयास असफल रहा। दूसरे प्रयास में 459वीं रैंक पाकर राज्‍य कर अधिकारी बनीं। अब तीसरे में 49वीं रैंक।

Success story RAS topper 2021

जगविंदर पाल ने बताया कि वे साल 2012 से 2017 तक घड़साना में सरकारी टीचर के पद पर कार्यरत रहा। जहां रहते थे वहीं पास में ही नवरीत कौर का घर था। नवरीज इनके दोस्‍त के मामा की लड़की है। ऐसे में दोनों लंबे समय से एक दूसरे के जानते थे। फिर आरपीएससी की तैयारी के चलते जान-पहचान बढ़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+