Sriganganagar : पंचायती राज चुनाव 2021 में कांग्रेस का दबदबा, रावला घड़साना व रायसिंह नगर में सीपीआईएम
श्रीगंगानगर, 21 दिसम्बर। श्रीगंगानगर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है। जिले की 9 पंचायतों व जिला परिषद के 31 सीटों पर अधिकांश में कांग्रेसी उम्मीदवारों ने विजय हासिल की है। भाजपा का प्रदर्शन इस बार काफी कमजोर रहा। इनके मुकाबले में रावला घड़साना रायसिंह नगर क्षेत्र में CPIM ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी को किसान आंदोलन को लेकर काफी खामियाजा भुगतना पड़ा है। अनेक जगह भाजपा के कद्दावर नेता हार गए। कई जगह भाजपा को अच्छे उम्मीदवार ही नही मिले, जबकि सादुलशहर पंचायत समिति क्षेत्र में कई भाजपा नेता नेताओं को जीत हासिल हुई है।

करणपुर पंचायत समिति में जहां कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है वहीं रायसिंहनगर में भी कांग्रेस पार्टी बहुमत में है। इधर श्रीगंगानगर सूरतगढ़ पदमपुर विजयनगर में भी कांग्रेस पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। श्रीगंगानगर जिला परिषद चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने जीत का परचम लगातार लहराए रखा है। जिला परिषद में प्रमुख पद के प्रमुख दावेदार कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेता कुलदीप इंदौरा व पूर्व सांसद शंकर पन्नू दोनों ही अपने-अपने जोन से जीत गए हैं।
अब जिला प्रमुख बनने के लिए दोनों में मशक्कत होगी। वहीं, श्रीगंगानगर पंचायत समिति प्रधान के लिए भी कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होगी। नेतेवाला से विनोद ताखर और सुरेंद्र पाल के बीच मुकाबला रहेगा। श्रीगंगानगर के खालसा कॉलेज में हुई मतगणना में आज काफी गहमागहमी रही। अधिकांश क्षेत्रों में कांग्रेसी उम्मीदवारों के जीतने से भाजपा के कैंपों में काफी मायूसी देखने में आई । भाजपा नेताओं ने अपनी हार का कारण मुख्य रूप से किसान आंदोलन को बताया।












Click it and Unblock the Notifications