VIDEO : राजस्थान में फिर वीडियो वायरल, युवक पर कहर बरपाने वालों को तलाश रही श्रीगंगानगर पुलिस

Srigangnagar News in Hindi, श्रीगंगानगर। राजस्थान के अलवर से वायरल हुए थानागाजी गैंगरेप के वीडियो ने देशभर में प्रदेश को शर्मसार किया। इसके बाद चूरू जिले के बीदासर में महिला नग्न अवस्था में पैदल चलकर पुलिस थाने पहुंचने का मामला सामने आया है और अब श्रीगंगानगर में एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Sri Ganganagar Man Beaten By Youth Video Goes Viral in Social media

दरअसल, इस वायरल वीडियो में आधा दर्जन युवक एक युवक पर कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। उसके साथ लाठियों व लात-घूसों से मारपीट कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद श्रीगंगानगर पुलिस सक्रिय हो गई है। वीडियो कब और कहा का है। यह पता नहीं चल पाया है, मगर इसे श्रीगंगानगर जिले में खूब वायरल किया जा रहा है।

आरोपियों का पता लगाने के लिए जैतसर, श्रीविजयनगर व श्रीगंगानगर पुलिस के अलावा खुद एसपी हेमंत शर्मा भी देर रात तक छानबीन करते रहे। जानकारी के अनुसार 29 मिनट के इस वीडियो में एक युवक को खेत के खाले के पास छह युवक बेरहमी से पीट रहे है। इनमें से चार युवकों ने नकाब से चेहरा ढक रखा है। जबकि दो का चेहरा पूरा नजर आ रहा है। जिस युवक को पीटा जा रहा है, वह बार-बार उनसे रहम की गुहार लगा रहा है।

Sri Ganganagar Man Beaten By Youth Video Goes Viral in Social media

वहीं, पीटने वाले युवक डंडों से ताबड़तोड़ युवक पर वार कर रहे हैं। जैतसर व श्रीविजयनगर पुलिस के पास जैसे ही वीडियो पहुंचा। दोनों पुलिस थानों ने टीम बनाकर वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए अनेक गांवों में सर्च अभियान किया। जैतसर पुलिस के एसआई प्रेम प्रकाश ने बताया कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। देखने पर ऐसे लग रहा है कि मामला श्रीविजयनगर तहसील क्षेत्र के किसी गांव का हो सकता है। पुलिस ने श्रीविजयनगर क्षेत्र के कई गांवों में घूमकर वीडियो की सत्यता के बारे में जानकारी प्राप्त की। देर रात तक पुलिस के हाथ कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+