Rajasthan : नानी को झांसा देकर 18 साल की लड़की को रेप करने के लिए सेना के बंकर में ले गया बाबा, फिर...
श्रीगंगानगर। राजस्थान में सीमावर्ती इलाके श्रीगंगानगर जिले में एक बाबा को सेना के बंकर में लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करते पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। मामला श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना इलाके का है। फिलहाल बाबा को जेल भिजवा दिया गया है।

मामला ये है कि केसरीसिंहपुर निवासी ढोंगी बाबा रणजीतराम (45) पर युवती से बंकर में रेप के प्रयास का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्टर्स की मानें तो शनिवार को बुजुर्ग महिला अपनी 18 साल की दोहिती को झाड़-फूंक के लिए बाबा के घर लेकर आई थी।
उसने पूजा पाठ एवं अनुष्ठान करने के नाम पर नारियल, चुनरी आदि सामग्री मंगवाई। इसके बाद युवती की नानी को अपने घर में ही इंतजार करने का कहकर मोटरसाइकिल पर युवती को साथ लेकर सीमावर्ती धनजातियां गांव की तरफ चल पड़ा। धनजातियां गांव के पास नहर किनारे रणजीतराम ने मोटरसाइकिल रोकी और फिर युवती को जबरदस्ती पास में ही सेना के एक बंकर के अंदर ले जाने लगा। युवती ने विरोध किया तो वह युवती को घसीटने-पीटने लगा।
इसी बीच वहां आए एक व्यक्ति ने रणजीतराम से पूछा तो उसने युवती को अपनी बेटी बताया, लेकिन तभी युवती ने सिर हिलाकर उस व्यक्ति को इशारा कर दिया कि वह इसकी पुत्री नहीं है। तब उस शख्स ने शोर मचा दिया और साथ ही बाबा को पकड़ लिया। पीडित युवती की रिपोर्ट पर आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications