Rajasthan: IPL मैच से पहले खेल मंत्री अशोक चांदना के राजस्थान पुलिस पर धौंस जमाने के कई Video Viral
राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना व आरसीए आमने-सामने हो गए। एसएमएस स्टेडिय में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच से पहले चांदना के कई वीडियो वायरल हुए।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना पुलिस पर खूब धौंस जमाते हैं। इसकी एक बानगी बुधवार को जयपुर के स्वाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच से पहले देखने को मिली। आईपीएल मैच सिटिंग अरेंजमेंट और एसएमएस स्टेडिमय में अवैध अतिक्रमण की बात पर खेल मंत्री व आरसीए आमने सामने हो गए।

एक वायरल वीडियो में तो खेल मंत्री अशोक चांदना पुलिस अधिकारियों से तल्ख लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं। वे जयपुर एडिशनल डीसीपी भरत मीणा से ही पूछ बैठे कि आप कौन हैं? आप मेरे अंदर क्यों घुस रहे हैं? मेरे मुंह में क्यों घुस रहे हैं? आप क्यों नेता बन रहे हैं? आपके सीनियर अफसर से बात कर रहा हूं ना।
दूसरा वायरल वीडियो खेल विभाग के ऑफिस का है। मंत्री अशोक चांदना अपनी गाड़ी में सवार होकर जाते हैं। दरवाजे पर सुरक्षाकर्मियों से वे ये कहते नजर आए कि 'यह खेल विभाग का ऑफिस है। आपको किसी को रोकने की अनुमति किसने दी? किसी भी व्यक्ति को रोकने की आपको क्या अथोरिटी है? आप लोग यहां से हट जाओ। आपके लिए निजी तौर पर सही नहीं होगा।
तीसरा वायरल वीडियो भी एसमएस स्टेडियम दरवाजे के पास का ही है। पुलस के जवान को खेल मंत्री बोले कि विभाग की गाडि़यां क्यों रोकी जा रही हैं? ये कौन मुस्टंडे खड़े कर रखे हैं यहां पर। जाइए यहां से। खाली करिए इसे। तुरंत खाली करो। दादागिरी कर रखी है यहां पर। यहां जाम लगा रखा है खेल विभाग के आदमी कहां से आएंगे?
कौन हैं अशोक चांदना?
अशोक चांदना बूंदी जिले की हिंडौली सीट से कांग्रेस विधायक हैं। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में युवा मामले व खेल मंत्री हैं। पूर्व में अशोक चांदना ने आईएएस कुलदीप रांका पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत से शिकायत की और सोशल मीडिया पर लिखा कि 'जलालत भरे मंत्री पद से हटाकर आईएएस कुलदीप रांका को चार्ज दे दो'












Click it and Unblock the Notifications