Rajasthan News: आखिर कैसे अनकंट्रोल हुई कार और फिर तेज रफ्तार में हो गया ऐसा...
Rajasthan Accident News: नागौर जिले के कुचेरा में आज तेज रफ्तार कार पलटने से बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। हादसों में दो जनों की मौत हो गई और एक गम्भीर घायल हो गया।
कुचेरा से जोधपुर जाने वाले रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्डे पर पलट गई। कार में गेट लॉक होने की वजह से एक 14 वर्षीय मासूम सहित दो जनों की मौत हो गई और एक गम्भीर घायल हो गया। घायलों को कार से निकालने के लिए कटर मंगवाना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुचेरा जोधपुर रोड पर अनियंत्रित कार आई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी। कार के सारे फाटक लॉक होने से अंदर बैठे व्यक्ति बाहर नहीं निकल सके।
मौके पर मौजूद लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी के फाटक नहीं खुलने से उन्हे समय पर नहीं निकाला जा सका आखिरकार घायल व मृतकों के शवों को कटर मंगवा कर गाड़ी के हिस्से को काटकर बाहर निकल गया। हादसे में 14 वर्षीय कमलेश और 65 वर्षीय पप्पूराम की मौके पर मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर कुचेरा पुलिस और 108 अम्बुलेंस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया जबकि 108 एम्बुलेंस के बसन्त सहित अन्य लोगों ने घायल को कुचेरा हॉस्पिटल पहुंचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायल सरोज को अजमेर रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो एक ही परिवार के देशवाल गांव के रहने वाले है कुचेरा पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी उनके आने पर शवो का पोस्टमार्टम होगा।












Click it and Unblock the Notifications