Rajasthan Accident: धौलपुर में रफ्तार के कहर पर बवाल, गुस्साएं लोगों ने फूंक दी चेकपोस्ट, यह है ताजा मामला
Rajasthan Accident News: राजस्थान के धौलपुर में रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जान ले ली, गुस्साई भीड़ ने हाईवे पर जामलगा कर अस्थाई चेकपोस्ट को ही आग के हवाले कर दिया।
धौलपुर में एक दूध से भरे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और परिवहन विभाग की अस्थाई चेकपोस्ट में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आगरा-मुम्बई हाईवे पर जाम लगा दिया जिससे वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।
स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को ग्वालियर की ओर आ रहे दूध से भरे तेज रफ्तार टैंकर ने सागरपाड़ा के रहने वाले दो युवक जगदीश (22) पुत्र हुकुम सिंह कोली और नहनो (22) पुत्र नत्थी कोली की बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक को टक्कर मारने के बाद टैंकर सड़क किनारे कॉलोनी के एक मकान में जा घुसा। टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाजार से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। हादसे में दोनों युवक की मौत होते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर जाम लगा दिया। घटना से नाराज लोगों ने परिवहन विभाग की अस्थाई चेकपोस्ट में आग लगाते हुए वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव उठाने से इंकार कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं। घटनास्थल पर तनाव पैदा हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी सुमित मेहरड़ा पहुंच गए। जहां लोगों से समझाइश के प्रयास किया जा रहे हैं। करीब 2 घंटे की समझा इस के बाद मामले को शांत कराया गया।
पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications