घास चरते गधे के मुंह में घुसा सांप, फिर चला जिंदगी और मौत का ये खेल, देखें वायरल वीडियो
प्रतापगढ़। कई बार ऐसी अजीब घटनाएं हो जाती हैं, जो सुर्खियां बन जाती है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट इलाके में माही नदी के तट पर सामने आया है।
Recommended Video

माही नदी तट की घटना
यहां पर 25 अगस्त 2020 की सुबह करीब नौ बजे हुआ यह कि एक गधा माही नदी तट के किनारे घास चर रहा था। इसी दौरान उसकी मुंह में घास के साथ-साथ सांप भी चला गया। जैसे ही गधे को पता चला कि उसके मुंह में सांप घुस गया तो वह हड़बड़ा गया।

ना निगल पाया, ना बाहर निकला
इसके बाद गधा ना तो सांप को निगल पाया और ना ही मुंह से बाहर निकाल पाया। दोनों के बीच एक-दूसरे से पीछा छुड़ाने की जद्दोजहद चलती रही। सांप का आधा हिस्सा गधे के मुंह के अंधर था जबकि आधा बाहर लटक रहा था।

गधे के मुंह में जहर फैला
मुंह के अंदर ही अंदर ही सांप ने गधे को कई जगह से काट लिया, जिससे गले के मुंह में जहर फैल गया। वहीं, गधे ने भी दातों से सांप के मुंह समेत कई जगह से काट लिया। इस वजह से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी
स्थानीय निवासी लोकेश पंड्या रोज की तरह मोर्निंग वॉक पर निकला था। उसने देखा कि एक गधे में मुंह में सांप फंसा हुआ है और वह उसे निकालने के लिए छटपटा रहा है। गधे ने सांप से छुटकारा पाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह न निगलते बन रहा था, न उगलते। आखिरकार गधे और सांप दोनों की मौत हो गई।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
प्रतापगढ़ में माही तट पर हुई इस अजीब घटना का पता चलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने घटना के मोबाइल से वीडियो बना लिए, जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications