बदला या कुछ और? 5 दिन के भीतर एक ही सांप ने दो बार काटा, पहली बार में बचा तो दूसरी बार में हो गई मौत

राजस्थान के मेहरानगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स को 5 दिन के भीतर एक ही सांप ने दोबारा डस लिया और दूसरी बार में उसकी मौत हो गई। पहली बार सांप ने जब काटा तो उसकी जान बचा ली गई थी। लेकिन दूसरी बार में उसकी जान चली गई।

क्या है मामला?
दरअसल, राजस्थान के 44 वर्षीय जसब खान को 20 जून को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद आनन फानन में पोखरण के एक अस्पताल में उसे ले जाया गया जहां चार दिनों तक इलाज कराने के बाद उसकी जान बच गई। हालांकि, खान के अस्पताल से घर लौटने के एक दिन बाद, 26 जून को, उन्हें एक बार फिर सांप ने काट लिया। इस बार खान की जोधपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Snake-bite-rajasthan

5 दिन के भीतर एक ही सांप ने दो बार काटा
जसब खान जोधपुर जिले के मेहरानगढ़ गांव के निवासी थे। कहा जाता है कि दोनों बार, जसब खान को एक ही सांप ने काटा जिसे 'बंदी' के नाम से जाना जाता है, जो आमतौर पर राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में पाए जाने वाले वाइपर की एक उप-प्रजाति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+