राजस्‍थान के इस सबसे छोटे मतदान केंद्र की सबसे बड़ी बात जानकार आप भी चौंक जाओगे

Smallest Booth Rajasthan: बाड़मेर जिले के बाड़मेर का पारा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बनाया गया मतदान केंद्र राजस्‍थान का सबसे छोटा बूथ है, जो भारत-पाकिस्‍तान सीमा से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है।

Sabse Chhota Matdan Kendra Rajasthan: राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव 2023 चल रहे हैं। 25 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने राजस्‍थान में भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर स्थित गांव में भी मतदान केंद्र स्‍थापित किया है, जो मतदाताओं की संख्‍या के लिए राजस्‍थान में सबसे छोटे मतदान केंद्रों से एक है।

राजस्‍थान चुनाव में सबसे छोटे बूथ की खास बात है कि इस पर मतदाताओं की संख्‍या 35 है। इनमें 18 महिला व 17 पुरुष मतदाता हैं। ये सारे भी एक ही परिवार से हैं। इन 35 मतदाताओं को भी वोट डालने के लिए पहले 10 से 20 किलोमीटर दूर बूथ पर जाना पड़ता था।

Smallest Booth Rajasthan

दूरस्‍थ इलाका होने की वजह यहां यातायात के साधन नहीं है। ऐसे में पहले इन मतदाताओं को पैदल या ऊंट की सवारी करके पहुंचना पड़ता है, जो महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए चुनौतीपूर्ण है।

अब घर के पास ही भारतमाला सड़क पर बाड़मेर जिले के बाड़मेर का पारा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में यह बूथ बन गया। भारत-पाकिस्‍तान सीमा से चार किलोमीटर की दूरी पर थार रेगिस्‍तान में स्थित इस बूथ की संख्‍या 201 है। यहां के बीएलओ का नाम हीरालाल है।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) हीरालाल ने बताया कि इस पर बूथ पर चुनावों में मतदान सौ फीसदी होता है। एक ही परिवार के मतदाता हैं। इस परिवार का एक भाई दूसरे कुएं पर थोड़ी दूर रहता है, मगर मतदान के समय वह भी अन्‍य परिजनों के साथ वोट डालने आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+