राजस्थान में 6 साल की बच्ची ने प्यास से तड़पकर तोड़ा दम, 7 KM के पैदल सफर में नानी हुई बेसुध, देखें VIDEO
जालोर, 8 जून। राजस्थान से हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सात साल की बच्ची ने प्यास से तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बच्ची की नानी भी प्यास से बेसुध हो गई। दोनों नानी दोहिती सात किलोमीटर का सफर पैदल ही तय कर रही थीं। इस दौरान तापमान 45 डिग्री के आस-पास था।

सिरोही से जालोर आ रही थी नानी दोहिती
पानी के अभाव में छह साल की बच्ची की मौत का यह मामला राजस्थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा इलाके की है। यहां रानीवाड़ा डूंगरी की रहने वाली बुजुर्ग महिला सुखी देवी अपनी छह साल की दोहिती के अंजलि के साथ सिरोही जिले के रायपुर से जालोर जिले में अपने घर आ रही थी।

15 किमी का शॉर्टकट रास्ता अपनाया
नानी दोहिती सुबह आठ बजे पैदल ही निकली थीं। इनको रायपुर से डूंगरी के बीच 22 किलोमीटर का सफर तय करना था। ऐसे में इन्होंने तय किया कि 22 किलोमीटर के सड़क के रास्ते की बजाय 15 किमी के शॉर्टकट रास्ते से जाएंगी।
Recommended Video

पानी साल लाना भूल गई
ये नानी दोहिती अपने साथ पानी लाना भूल गई थीं और जिस शॉटकट रास्ते से निकली वह वीरान था। इसमें एक तरफ पहाड़ी और दूसरी ओर रेतीले टीले थे। दूर-दूर तक पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। करीब 45 डिग्री तापमान में वीरान रास्ते पर करीब सात किलोमीटर पैदल चलने के बाद थक गई।

झाड़ी के नीचे बैठकर सुस्ताने लगीं
पैदल चलते चलते थक जाने के कारण दोनों एक छोटी सी झाड़ी के नीचे बैककर सुस्ताने लगी। फिर दोनों बेसुध हो गईं। इसी दौरान वहां से गुजरे एक चरवाहे ने उन्हें बेसुध देखकर आस-पास के लोगों व पुलिस को सूचना दी।

नानी के पास रह रही थी दोहिती
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पानी पिलाया और दोनों रानीवाड़ा के अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने छह साल की बच्ची को मृत घोषित कर दिया। नानी का इलाज चल रहा है। छह साल की बच्ची की मां ने चार माह पूर्व ही दूसरा विवाह कर लिया था। बच्ची अपनी नानी के पास रह रही थी।












Click it and Unblock the Notifications