Bharatpur Accident: राजस्‍थान में छह श्‍याम भक्‍तों की मौत, देर रात कार-बस के बीच आमने-सामने की भिड़ंत

Rajasthan Accident: भरतपुर-रूपवास हाईवे पर बीती रात कार और बस एक्‍सीडेंट में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। ये लोग धौलपुर के रहने वाले थे। खाटूश्‍यामजी के दर्शन करके घर लौट रहे थे।

Accidnet in rajasthan: राजस्‍थान के भरतपुर जिले में रूपवास हाईवे पर रविवार देर रात भयंकर एक्‍सीडेंट हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए लोग धौलपुर के रहने वाले थे। ये खाटूश्‍यामजी के दर्शन करके कार में सवार होकर घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कार के परखच्‍चे उड़ गए। छहों लोग उसमें फंस गए। एक्‍सीडेंट की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग बड़ी संख्‍या में वहां एकत्रित हो गए और कड़ी मशक्‍कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाल सके। हादसे की वजह से रूपवास हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया।

Accidnet in rajasthan

सूचना पाकर रूपवास पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पास के लोगों की मदद से शवों को सरकारी अस्‍पताल के मुर्दाघर में रखवाया। बताया जा रहा है कि हादसा संभवतया चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। ऐसे में मरने वालों संख्‍या बढ़ सकती है। घायलों में दो बच्‍चों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

बता दें कि हादसा रूपवास हाईवे पर खान सूरजापुर कस्बे के पास देर रात करीब एक बजे हुआ है। बस व कार के बीच आमने-सामने की टक्‍कर हुई है। छह श्‍याम भक्‍तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

उधर, शवों को भरतपुर के आरबीएम अस्‍पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। हादसे की सूचना पाकर धौलपुर से बड़ी संख्‍या में लोग आरबीएम अस्‍पताल पहुंचे। मरने वालों की शिनाख्‍त हरेंद्र, उनकी पत्नी ममता, बेटी जाह्नवी, संतोष और उनकी पत्नी सुधा एवं बेटा अनुज के रूप में हुई है।

रूपवास थाना प्रभारी बन्नी सिंह ने बताया सोमवार सुबह सभी शवों का आरबीएम अस्‍पताल के मुर्दाघर में पोस्‍टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्‍टमार्टम के बाद शव उनको सौंप दिए जाएंगे। उधर, राजस्‍थान के जालौर जिले में भी सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+