Nepal Accident: राजस्थान के गंगापुरसिटी से तीर्थ यात्रा पर नेपाल गए थे 25 लोग, एक्सीडेंट में छह की मौत
Rajasthan People Accident in nepal: नेपाल के मधेश प्रांत के बारा जिले में चुरियामई के पास बस खाई में गिरने से मारे गए छह लोग राजस्थान के गंगापुरसिटी के रहने वाले थे।
नेपाल में बुधवार रात दो बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें भारत के छह लोग मारे गए हैं और नौ साल की बच्ची समेत 12 लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुए लोग राजस्थान के नए जिले गंगापुरसिटी के महू कला से हैं।

जानकारी के अनुसार गंगापुर के पास महू कला से तीर्थ यात्रा के लिए करीब 25 यात्रियों का दल 20 अगस्त को ट्रेन से दिल्ली पहुंचा और दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिए नेपाल के काठमांडू आया। यहां से बस में सवार होकर सभी यात्री पशुपतिनाथ समेत अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन करने निकले।
बुधवार रात करीब दो बजे जनकपुर के रास्ते में मधेश प्रांत के बारा जिले में चुरियामई के पास पलटकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इससे चार महिलाओं समेत छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में पति-पत्नी भी शामिल हैं।
नेपाल हादसे में इनकी हुई मौत
- वैजयंती देवी पत्नी सुरेश चंद चतुर्वेदी
- बहादुर व उनकी पत्नी मीरा देवी
- राजेंद्र कुमार व उनकी पत्नी श्रीकांता चतुर्वेदी
- सत्यवती
नेपाल हादसे में ये हुए घायल
- सुरेश चंद्र चतुर्वेदी
- रामकुमार चतुर्वेदी
- श्याम लाल माली
- चौथी देवी
- तारा देवी
- अनिल चतुर्वेदी
- माया देवी
- घनश्याम चतुर्वेदी
- राम प्रसाद सैनी
- गर्मता देवी
- कृतिका












Click it and Unblock the Notifications