राजस्थान सड़क हादसा : पाली में NH 162 पर भिड़ीं दो बसें, 6 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Pali News पाली। (Bus Accident in rajasthan) राजस्थान के पाली जिले में नेशनल हाईवे 162 पर बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो निजी बसों में भयंकर टक्कर हुई है, जिसमें छह यात्रियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) से दो निजी बस राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) जा रही थीं। पाली जिले में एनएच 162 (NH 162) पर दोनों बसों के बीच पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस के परखच्चे उड़ गए और छह सवारियों ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : Churu Accident : भयंकर सड़क हादसे में सास-बहू ने सबके सामने तड़त-तड़पकर तोड़ दिया दम
हादसे की सूचना पर फोरलेन हाईवे कंपनी के टोल कर्मचारी, रूट पेट्रोलियम अधिकारी मूलचंद खिंची, साण्डेराव पुलिस दल, रानी पुलिस, पाली एडिशनल एसपी ब्रिजेशकुमार सोनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टोल एम्बुलेंस व 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: 'PM मोदी बड़े बाजीगर, मगर लोकसभा चुनाव 2019 में नहीं चलेगी बाजीगरी'
मृतकों में एक महिला भी शामिल है। अन्य घायलों को पाली के बांगड़ व रानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया गया है। पाली जिला कलेक्टर दिनेश जैन व एसडीएम रोहिताश्व सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली।












Click it and Unblock the Notifications