'PM मोदी बड़े बाजीगर, मगर लोकसभा चुनाव 2019 में नहीं चलेगी बाजीगरी'
अनन्त दाधीच/Bundi बूंदी। लोकसभा चुनाव 2019 (LokSabha Elections 2019) को लेकर राजनीति पार्टियों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। देश में एक तरफ जहां चुनावी रैलियों व सभाओं का सिलसिला जारी है, वहीं एक-दूसरे पार्टी नेताओं पर जुबानी हमले भी जमकर किए जा रहे हैं।

इस बीच राजस्थान के बूंदी जिले में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस सचिव को-ऑर्डिनेटर रंजना मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बहुत बड़े बाजीगर हैं, लेकिन उनकी बाजीगरी बार-बार नहीं चलने वाली। मेहता ने कहा कि जिस तरह से चुनाव आते हैं तो मोदी जी या तो राम मंदिर या पाकिस्तान का मुद्दा उठाते हैं ताकि आम जनता ना तो उनसे सवाल कर सके और ना उनको जवाब देना पड़े। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस सचिव रंजना मेहता का कहना है कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए क्या किया? उन्होंने चुनाव में महिला सुरक्षा को लेकर कई वादे और दावे किए थे, मगर उन पर वे कितना खरा उतरे हैं। यह जनता जानती है।
यह भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री राठौड़ ने कपिल सिब्बल को Twitter पर बताई वो जगह, जहां मिलेंगे Air Strike के सबूत
उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव 2019 में अगर महिलाओं को टिकट दिया जाएगा तो वे अपने पूरी लगन व मेहनत से महिलाओं को जिताने में तत्पर रहेंगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में बूंदी जिले में 3 विधानसभा क्षेत्रों में से 1 सीट पर कांग्रेस जीत के सवाल पर रंजना ने कहा कि जो कमियां विधानसभा चुनाव में रहीं। उन कमियों को लोकसभा चुनाव 2019 में दूर कर 25 की 25 सीटों को पर कांग्रेस लाएंगे। लोकसभा चनुाव 2019 की तैयारियों को लेकर आईं मेहता का बूंदी महिला जिला अध्यक्ष रूप कला मीणा ने माला पहनाकर और शॉल ओढाकर स्वागत किया।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Asha Bhosle: 'हर चीज का मजाक', सोनिया गांधी ने सिंगर के निधन पर लिखा पत्र लेकिन कर बैठीं बड़ी गलती, भड़के लोग -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications