बहन ने किडनी देकर बचाई छोटे भाई की जान, अस्पताल में मनाया रक्षाबंधन

झुंझुनूं, 23 अगस्त। रक्षाबंधन पर यूं तो भाई अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेता है, लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर कस्बे में रक्षाबंधन 2021 एक बहन ने अनूठी मिसाल पेश की है। बहन ने छोटे भाई की जान बचाकर पूरे परिवार की मुश्किलें हल कर दी।

चार दिन पहले दान की किडनी

चार दिन पहले दान की किडनी

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा की महिला ने रक्षाबंधन से महज 4 दिन पहले छोटे भाई को किडनी देकर बचा लिया। दोनों ने रक्षाबंधन पर्व भी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ही मनाई।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष है बहन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष है बहन

खेतड़ी महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष 49 वर्षीया गुड्‌डी देवी ने अपने छोटे भाई खुडाना महेंद्रगढ़ निवासी सुंदरसिंह (47) को किडनी दी है। गुड्‌डी देवी ने बताया कि सुंदरसिंह की तबीयत खराब हो गई थी। इसके चलते दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में जांच कराई। पता चला दोनों किडनी खराब हैं। जल्द ही नहीं बदली तो भाई की जान को खतरा हो सकता है।

अपोलो अस्पताल में भर्ती

अपोलो अस्पताल में भर्ती

गुड्‌डी देवी ने 19 अगस्त को अपने भाई को किडनी दी। गुड्‌डी देवी ने अस्पताल में ही भाई की कलाई पर राखी बांध कर लम्बी उम्र की प्रार्थना की। फिलहाल दोनों दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। पूरे अस्पताल में बहन-भाई के अटूट प्यार और त्याग की भावना की चर्चा है।

भाई की दोनों किडनी फेल

भाई की दोनों किडनी फेल

2 महीने पहले पता चला था कि सुंदरसिंह की दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। जांच कराई तो उनकी बड़ी बहन गुड्डू देवी की किडनी डोनेट करने के लिए मैच कर गई। बहन ने भी किडनी डोनेट करने की इच्छा जताई थी।

चार भाई व तीन बहन हैं

चार भाई व तीन बहन हैं

गुड्‌डी देवी और सुंदरसिंह चार भाई और तीन बहन हैं। सुंदर सिंह सबसे छोटे हैं। वहीं गुड्डी देवी उनसे बड़ी हैं। दो भाई आर्मी में हैं। इसलिए वे किडनी नहीं दे सकते। सुंदरसिंह की पत्नी बीपी और शुगर की मरीज है। इसलिए वो भी नहीं दे सकीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+