शादी के नाम पर लिए लोन की किश्तें नहीं चुकाने पर देवर ने की भाभी की हत्या
Dungarpur News डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के पुनावाडा गाँव में लोन की किश्तें चुकाने के विवाद के चलते एक देवर ने अपनी भाभी की तलवार मारकर हत्या कर दी। वहीं भतीजे को भी लहुलुहान कर दिया।

धम्बोला थाना सीआई बृजेश जाटावत ने बताया कि पुनावाडा गाँव में 14 साल पहले शादी के समय लिए बैंक लोन की किस्तें चुकाने के लिए दो भाई भूरा व रमन के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान रमन की भाभी शारदी रावत ने भी रमन को खूब खरी-खोटी सुनाई। रमन आवेश में आ गया और उसने अपनी भाभी पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे भाभी गंभीर घायल हो गई। इधर बीच-बचाव में आए भतीजे शैलेश पर भी रमन ने तलवार से हमला किया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें : दुल्हन खरीद की मंडी बना राजस्थान का अलवर, सबसे ज्यादा इस राज्य की दुल्हनों की मांग
परिजन माँ-बेटे को लेकर सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचे, जहां शारदी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही गंभीर घायल शैलेश को रैफर किया गया है। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रमन की तलाश शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications