राजस्थान से जीजा के साथ मध्य प्रदेश भाग गई साली, आठ लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने दी जान
भीलवाड़ा, 7 सितम्बर। राजस्थान के भीलवाड़ा के भीमगंज पुलिस थाना इलाके में केंद्र विद्यालय के सामने मंगलवार मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई। मृतका कन्या बावरी थीं। वह आठ माह पहले अपने जीजा बंटी प्रकाश बावरी के साथ घर से भाग गई थी। दोनों राजस्थान छोड़कर मध्य प्रदेश चले गए थे। लंबे समय तक एक दूसरे के साथ लिव इन में रहे। अब दोनों ने ही जान दे दी। इधर, कन्या का शव मिला। दूसरी ओर जीजा ने भी आत्महत्या भी कर ली।

सीओ सिटी नरेंद्र दायमा ने बताया कि भीमगंज थाना इलाका की कन्या बावरी कुछ माह पहले अपने पति को छोड़कर जीजा के साथ भाग गई थी। इसके बाद से वह अपने जीजा के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी। कुछ दिन बाद दोनों के बीच मतभेद पनपने लगे। खफा होकर जीजा ने अपनी साली को मौत को घाट उतार दिया और बाद में खुद खुदकुशी कर ली।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रकाश ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर उसने एक स्टेटस लगाया, जिसमें लिखा 'मार कर मर रहा हूं', जो अब खूब वायरल हो रहा है। युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल मूवी और डॉग स्क्वाड टीम को मौके पर बुलाया।
पुलिस के अनुसार कन्या बावरी आठ माह तक अपने जीजा बंटी उर्फ प्रकाश के साथ लिव-इन में रही और उसके बाद वापस छोड़कर आ गई। दस दिन पहले कन्या मारुति कॉलोनी में रहने वाली बड़ी बहन के यहां आ गई और तेजाजी का मेला देखकर आने की कहकर घर से निकली। जीजा प्रकाश भी वहां आया था। उसने कन्या बावरी के बारे में पूछा और उसका पीछा किया। फिर कन्या बावरी की संदिग्ध अवस्था में लाश पाई गई। जब पुलिस ने बंटी उर्फ प्रकाश ने कन्या की हत्या करने के बाद मध्यप्रदेश में जाकर आत्महत्या कर ली।












Click it and Unblock the Notifications