सीकर पुलिस के एसआई की लव स्टोरी, शादीशुदा महिला दे बैठी दिल तो रहने लिव इन में, फिर...

सीकर। राजस्थान पुलिस के एक एसआई और शादीशुदा महिला की लव स्टोरी सामने आई है। दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। मामला तब उजागर हुआ जब महिला के पति के भाई ने एसआई के खिलाफ सीकर एसपी को शिकायत की।

वर्ष 2012 में हुई शादी

वर्ष 2012 में हुई शादी

सीकर एसपी गगनदीप सिंगला को अलवर के शेखर कुमार ने शिकायत देकर बताया कि उसके बड़े भाई शेर सिंह की शादी 2012 में हुई थी। दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसके भाई और भाभी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। फिर भाभी अलग रहने लगी।

 सीकर के उद्योग नगर थाने में कार्यरत है एसआई

सीकर के उद्योग नगर थाने में कार्यरत है एसआई

उसने अलवर के पुलिस थाने में पीड़ित के पूरे परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का भी मुकदमा दर्ज कराया। जून 2019 में सीकर के उद्योग नगर थाने में कार्यरत अमर सिंह से उसका परिचय हो गया। तब से ही एसआइ अमर सिंह उसे अपने साथ रखने लगा।

 मामला कोर्ट में विचाराधीन

मामला कोर्ट में विचाराधीन

शेखर कुमार ने आरोप लगाया कि दोनों के बीच में अभी कोई तलाक नहीं हुआ है। इसके बावजूद भी दोनों ही एक साथ रह रहे है। दोनों के बीच में कोर्ट में मामला विचाराधीन चल रहा है। उनके सभी दस्तावेजों में उसका नाम जुड़ा हुआ है।

 सीकर डीएसपी कर रहे जांच

सीकर डीएसपी कर रहे जांच

शेखर ने बताया कि एसआई अमर सिंह उनके बीच में समझौता नहीं होने दे रहा है। डीएसपी ग्रामीण राजेश आर्य ने बताया कि एसआइ के खिलाफ शिकायत मिली है। उसकी जांच कर रहे हैे। एसआइ, महिला व अन्य परिजनों के बयान कराए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+