Sikar: खाटूश्यामजी मंदिर में मची भगदड़, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, सचिन पायलट ने जताया दुख
सीकर, 8 अगस्त। सोमवार की सुबह खाटूश्यामजी मंदिर में अचानक भगदढ़ मचने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जयपुर रैफर करना पड़ा है। इस हृदय विदारक घटना से मातम पसर गया है तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

सचिन पायलट ने ट्वीट किया है कि 'श्री खाटूश्याम जी मंदिर में हुई भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं घायल होने की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'
इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया था कि ' सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें, उन्होंने आगे कहा कि मंदिर में हुए हादसे की जांच की जाएगी और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये एवं घायलों को 20-20 हजार रुपये सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष (CMRF) से देने के निर्देश भी दिए हैं।'
राहत-बचाव का कार्य शुरू
मालूम हो कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। गौरतलब है कि कि सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर है, जिन्हें कलियुग का भगवान माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications