राजस्थान चुनाव : सरपंच बनने के लिए दुबई से अफसर की नौकरी छोड़ सीकर आईं सुनीता, लाखों में था पैकेज
सीकर। राजस्थान सरपंच चुनाव 2020 का एक चरण 17 जनवरी को पूरा हो चुका है। वहीं, प्रत्याशी अब दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुटे हैं। ऐसी ही एक सरपंच प्रत्याशी 36 वर्षीय सुनीता कंवर सुर्खियों में है।

सुनीता नांगल से लड़ रहीं चुनाव
राजस्थान में सरपंच बनने के लिए सुनीता कंवर दुबई से अफसर की नौकरी छोड़कर आई है। राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमोधपुर उपखंड की नांगल ग्राम पंचायत के सरपंच पद की उम्मीदवार सुनीता को इन दिनों चुनाव प्रचार करते देखा जा सकता है। खास बात यह है कि सुनीता चुनाव प्रचार के लिए खुद गाड़ी चलाकर निकल रही है।

शिपिंग कंपनी में बतौर सीसीए ऑफिसर थीं
बता दें कि नांगल गांव की बहू सुनीता राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2020 से पहले दुबई में एक शिपिंग कंपनी में बतौर सीसीए ऑफिसर काम कर रही थी। तनख्वाह भी अच्छी खासी थी, मगर सुनीता सरपंच बनना चाहती है। इसलिए दुबई की नौकरी छोड़कर गांव आ गई।

प्रवासियों की मदद लेंगी
मीडिया से बातचीत में सुनीता कहती हैं कि गांव नांगल उसका ससुराल है। गांव का विकास करना चाहती है। इसलिए सरपंच का चुनाव लड़ रही हैं। अगर सरपंच बनीं तो बालिका शिक्षा, महिला समृद्वि, व गांव की बिजली पानी, स्वास्थ्य, रोजगार सरीखी मूलभूत समस्याओं के अलावा गांव के ढांचागत विकास पर ध्यान देंगी। इसके लिए वह दुबई में कार्यरत प्रवासियों की मदद लेंगी।












Click it and Unblock the Notifications