SIKAR : मोबाइल चोरी के शक में बुजुर्ग को सबके सामने पीट-पीटकर मार डाला, देखें वायरल VIDEO

मोबाइल चोरी के शक में बुजुर्ग को सबके सामने पीट-पीटकर मार डाला

सीकर। वह बुजुर्ग रहम की गुहार लगाता रहा। बच्चों की कसम खाता रहा। जमीन पर लेट गया। हाथ भी जोड़े, मगर उनका दिल नहीं पसीजा। वे कहर बरपाते रहे। सबके सामने लाठियों से पीट-पीटकर उसे मार डाला। हर किसी को झकझोर देने और रोंगटे खड़े कर देने वाला यह मामला राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना उपखंड के गांव आगवाड़ी का है। पिटाई से घायल हुए बुजुर्ग मदनलाल मीणा ने चार दिन बाद सोमवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने वीडियो किया ट्वीट

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने वीडियो किया ट्वीट

राजस्थान में अनुसूचित जाति के इस बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई करने का यह मामला 15 मार्च को तब सुर्खियों में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें तीन-चार युवक बुजुर्ग मदन लाल मीणा की पिटाई कर रहे थे, मगर सोमवार को उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

 सीकर में क्यों की गई बुजुर्ग की पिटाई

सीकर में क्यों की गई बुजुर्ग की पिटाई

बता दें कि हाल ही सीकर जिले के खाटूश्यामजी का फाल्गुनी मेला 2020 सम्पन्न हुआ है। खाटू मेले के चलते नीमकाथाना के गांव आगवाड़ी में श्याम भक्तों के मोबाइल कथित तौर पर चोरी हो गए थे। लोगों ने एक युवक से शक के आधार पर पूछताछ की तो उसने मोबाइल बुजुर्ग मदनलाल के पास होने का बोल ​दिया। इस पर युवक जीप में सवार होकर आए और बुजुर्ग को एक खंडहर में ले गए। जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट, जिसमें वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया था।

मारपीट करने वाले आरोपी पकड़े गए

सीकर के नीमकाथाना के आगवाड़ी में बुजुर्ग से मारपीट का आरोप हरियाणा निवासी जितेन्द्र यादव, भारत भूषण, संदीप यादव, संदीप मीणा और दिलीप सिंह पर लगा है। नीमकाथाना एएसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी जितेन्द्र यादव व भारत भूषण को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। नीमकाथाना कोतवाल करण सिंह खंगारोत की मानें तो इस मामले में अब तक पांच आरोपी ​पकड़े जा चुके हैं।

मीणा व बेनीवाल ने की न्याय की मांग-हनुमान बेनीवाल

सीकर के नीमकाथाना में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर मामले में न्याय की मांग की है। बेनीवाल ने लिखा कि ऐसे कृत्य की कोई जगह नहीं है। दोषियों को सजा व पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

पीड़ित परिवार को दी जाए सरकारी नौकरी-किरोड़ी लाल मीणा

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने लिखा है कि आरोपियों ने बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाने का भी प्रयास किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के चार दिन बाद जान-बूझकर देरी से एफआईआर दर्ज करने वाले व पीड़ित परिवार पर राजीनामा का दबाव डालने वाले सभी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत निलंबित किया जाए। मृतक के परिवार को 50 लाख की मुआवजा राशि एवं सरकारी नौकरी दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+