सीकर MP सुमेधानंद सरस्वती महिला से परेशान, वो कॉल करके मांगती रुपए, फोन उठाते ही देने लगती है गालियां

Swami Sumedanand Saraswati MP Sikar: राजस्‍थान के सीकर से भाजपा सांसद स्‍वामी सुमेदानंद सरस्‍वती इन दिनों एक फाइनेंस कंपनी की महिला से काफी परेशान है। महिला इन्‍हें बार-बार कॉल करती है। धमकी देती है। गालियां निकालती है और रुपए भी मांगती है। सांसद के पीए ने सीकर के दादिया पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सीकर के वैदिक आश्रम पिपराली निवासी महेंद्र कुमार ने सांसद सुमेदानंद सरस्‍वती की ओर से दादिया पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एएसआई रामावतार कर रहे हैं।

Lakshmi Finance Gurugram

शिकायत में बताया कि फाइनेंस कंपनी की महिला ने सांसद को फोन करके बोला क‍ि 'आप मंजू देवी के गारंटर हो, आप जल्‍द से लोन के पैसे चुकाओ'। महिला को बताया कि यह फोन सीकर सांसद का है। इसके बाद वह गालियां निकालने लगी।

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में सीकर सांसद सुमेदानंद सरस्‍वती ने बताया कि गुरुग्राम की लक्ष्‍मी फाइनेंस कंपनी की महिलाएं लगातार लोगों को फोन करके लोन के नाम पर धमका रही हैं। डरा रही हैं। उनके पास सात-आठ लोग फाइनेंस कंपनी व उसकी महिला एजेंट के खिलाफ शिकायत की है।

सीकर सांसद का कहना है कि गुरुग्राम की लक्ष्‍मी फाइनेंस संस्‍था से जुड़ी ने एक बार तो खुद सांसद को ही कॉल कर दिया। कॉल करके लाखों रुपए की डिमांड कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+