नाराज पति ने की 'गंदी बात', गली-गली में चस्पा कर दिए पत्नी के अश्लील पोस्टर, जानिए पूरा मामला

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी पुलिस थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ पोस्टर वार शुरू कर रखा है। पत्नी को बदनाम करने के मकसद से उसने गली-गली में अश्लील पोस्टर चस्पा किए हैं। वहीं, पत्नी ने 'गंदी बात' करने वाले पति की सीकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पत्नी की ओर से सीकर एसपी को दिए गए ज्ञापन में पति के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है।

Sikar Man pasted dirty posters of his wife in street of fatehpur shekhawati

बता दें कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज करवा रखा है, जो न्यायालय में लंबित है। मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रहती है। सिलाई करके गुजर बसर कर रही है।

पति उस पर लंबित मामले में राजीनामा के लिए दबाव डाल रहा है। उसे आए दिन धमकी दे रहा है। हाल ही ही पति ने जगह-जगह उसके अश्लील पोस्टर चस्पा कर दिए, जिससे उसकी बदनामी हो रही है। पोस्टर चस्पा करने का विरोध करने पर उसने मारपीट की। विवाहिता ने पहले तो फतेहपुर शेखावाटी कोतवाली में शिकायत दी। फिर सीकर एसपी को ज्ञापन देकर पूरे मामले से अवगत करवाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+