मुंबई के 22 साल के लड़के ने खाटूश्यामजी के खजाने में लगाई सेंध, बैंक खाते से निकलवाए 20 लाख रुपए
खाटूश्यामजी। नाम मोहम्मद शादाब अनवर शेख। उम्र महज 20 साल। कारनामा बाबा श्याम के खजाने में सेंध लगाकर 20 लाख रुपए ले उड़ा। अब इसे कर्नाटका के शिमोगा से पकड़ा गया है। यह रहने वाला धारावी मुम्बई का है।

दो बार निकाले थे रुपए
खाटूश्यामजी थाना प्रभारी पूजा पूनियां के अनुसार श्री श्याम मंदिर कमेटी से शिकायत मिली कि उनके बैंक खाते से 20 लाख रुपए कम हो गए। पुलिस जांच में पता चला कि श्री श्याम मंदिर कमेटी के बैंक आफ इंडिया के खाते से 18 अगस्त को 9 लाख 93 हजार और 24 अगस्त को 9 लाख 95 हजार रुपए निकाले गए हैं। जबकि कमेटी के पदाधिकारियों का कहना था कि उन्होंने कोई राशि नहीं निकाली।

फर्जी चेक तैयार किए
ऐसे में खाटूश्यामजी पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि दोनों बार में बैंक खाते से करीब 20 लाख रुपए चेक के जरिए निकाले गए थे। चेक जाली था। उसने चेक नकली कॉपी बनाई और उस पर कमेटी के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी फर्जी कर लिए। चेक के जरिए 20 खाते कमेटी के खाते से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते में जमा करवाए गए थे।

8 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर
पुलिस जांच में मुम्बई के धारावी निवासी मोहम्मद शादाब अनवर शेख के बारे में पता चला। इस पर राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी पुलिस थाने में हैड कांस्टेबल लालचंद, प्रमोद, रोहिताश व राजेन्द्र की विशेष टीम गठित की गई। टीम को इत्तला मिली कि आरोपी शेख कर्नाटका के शिमोगा में है। इस पर टीम उसको कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद 8 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है।













Click it and Unblock the Notifications