बॉर्डर पार वाली एक और लव स्‍टोरी, अब बांग्‍लादेश की हबीबा राजस्‍थान में प्रेमी रोशन के पास चली आई

Seema Haider jaisi Love story: भारत-पाकिस्‍तान में सीमा हैदर व अंजू की लव स्‍टोरी के बीच अब बांग्‍लादेश की हबीबा अपने प्रेमी रोशन के पास राजस्‍थान के श्रीगंगानगर चली आई।

Habiba Bangladesh Roshna India love story: प्‍यार में बॉर्डर लांघने वाली प्रेम कहानियां सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं रहा है। पाकिस्‍तान के कराची से सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास भारत के नोएडा आ गई और राजस्‍थान के अलवर से अंजू अपने प्रेमी नसरुल्‍लाह के पास पाकिस्‍तान चली गई।

सीमा हैदर व अंजू की बॉर्डर पार वाली लव स्‍टोरी जैसी एक और कहानी सामने आई है। अब बांग्‍लादेश की एक महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए सीमा पार राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में चली आई है।

seema haider Jaisi Love Story

जानकारी के अनुसार बांग्‍लादेश की हबीबा श्रीगंगानगर (अनूपगढ़) जिले के रावला पुलिस थाना इलाके के गांव 13 डीओएल में प्रेमी रोशन सिंह के पास आई है। अब हबीबा और रोशन की प्रेम कहानी की चर्चा हर किसी की जुबान पर है।

रोशन के परिजनों ने बताया कि उन्‍हें 3 सितंबर को पता चला कि रोशन की प्रेमिका हबीबा उससे मिलने बांग्‍लादेश से आई है। वह बीकानेर पहुंच चुकी है। रोशन शादीशुदा है। उसके एक माह का बेटा भी है। वहीं, हबीबा बांग्‍लादेश के ढाका की रहने वाली है।

रोशन सिंह के अनुसार उसकी छह माह पहले बांग्‍लादेश की हबीबा से सोशल मीडिया पर दोस्‍ती हुई थी। दोनों का रिश्‍ता प्‍यार में बदल गया तो हबीबा ने भारत का वीजा लिया और बांग्‍लादेश से कोलकाता पहुंची। वहां से दिल्‍ली होते हुए बीकानेर चली आई।

हबीबा के बीकानेर पहुंचने की जानकारी मिलते ही रोशन भी श्रीगंगानगर से बीकानेर पहुंचा और हबीबा को अपने साथ घर ले आया। हबीबा टूरिस्‍ट वीजा लेकर भारत आई है। अब वह वापस बांग्‍लादेश नहीं जाना चाहती।

मीडिया से बातचीत में रोशन की मां कृष्णाबाई ने बताया कि उसका परिवार पंजाबी बोलता है, मगर हबीबा को पंजाबी समझ नहीं आती। बेटा रोशन शादीशुदा है और उसकी दो साल पहले ही शादी हुई है। हबीबा को वापस बांग्‍लादेश जाना चाहिए

हबीबा कहती है कि घर से भागकर प्रेमी रोशन के पास श्रीगंगानगर आ जाने से उसकी और परिवार की काफी बदनामी हुई है। इसलिए उसने तय किया है वह ढाका बांग्‍लादेश वापस नहीं जाना चाहती। वह रोशन के साथ ही रहना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+