सांवलियाजी चित्तौड़गढ़ : सांंवरा सेठ का खजाना खुला तो मिले 7 करोड़ रुपए, जेवर व मनी ऑर्डर भी
चित्तौड़गढ़, 7 जनवरी। राजस्थान में चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर 28 किलोमीटर दूर स्थित गांव भादसोड़ा में श्री सांवलिया सेठ मंदिर में सांवरा सेठ का 'खजाना' खोला गया, जिसमें 7 करोड़ रुपए 92 हजार 539 रुपए निकले हैं।

श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतनकुमार स्वामी के आदेशानुसार सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई, जो तीन दिन तक चली।
श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल कार्यालय तथा भेंटकक्ष में नगद व मनीआर्डर के रूप में 91 लाख 73 हजार 973 रुपए प्राप्त हए। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल कार्यालय तथा भेंटकक्ष में 271 ग्राम सोना तथा 29 किलो 384 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी भेंट स्वरूप मिला।

राशि की गणना करने के दौरान श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव, बोर्ड सदस्य भैंरूलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चंद्र दाधीच, केशियर नंदकिशोर टेलर, संपदा प्रभारी कालु लाल तेली, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संस्थापन प्रभारी लेहरी लाल गाडरी, सुरक्षा प्रभारी राम सिंह राठौड़ सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications