Sanju Choudhary: यह शातिर युवती नए साल पर पहुंच गई सलाखों के पीछे, कर डाला 54 लाख का कांड

Sanju Choudhary Rajasthan: इसे सोनू पटेल कहो या सोनिया चौधरी या फिर संजू चौधरी। इसकी नए साल 2024 की शुरुआत सलाखों के पीछे से हुई है।

राजस्‍थान पुलिस की गिरफ्तार में आई संजू चौधरी पर झांसा देकर 54 लाख की ठगी का आरोप है।
आरोपी युवती जालौर के भीनमाल थाना क्षेत्र के रोपासी गांव की रहने वाली है।

Sanju Choudhary rajasthan paper leak

यह भी पढ़ें- Dinesh MN: खुद 7 साल जेल में रहने वाले IPS ने एक ही दिन में अपराधियों से भर दी राजस्‍थान की जेलें

जोधपुर पुलिस ने जालौर से संजू चौधरी को अरेस्‍ट करके न्‍यायालय में पेश किया, जहां से इसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच व युवती के साथियों की तलाश भी कर रही है। उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

एनबीटी की एक खबर के अनुसार 23 दिसंबर 2023 को झालामंड चौराहा निवासी भीखाराम प्रजापत ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि संजू चौधरी, सुखदेव बिनोई, मनीष कुमार सांखला और मोहित सांखला आदि ने उससे 54 लाख रुपए ठग्‍ लिए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: भाजपा के 22 MLA को भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री बनाने की इनसाइड स्‍टोरी

rajasthan paper leak news today

भीखाराम प्रजापत ने शिकायत में लिखा कि जनवरी 2023 में उसके पास संजू चौधरी का कॉल आया था। उसने राजस्‍थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा पास करवाने के बदले 12 लाख 50 हजार रुपए लिए। उसे झांसा दिया कि ऊपर तक उसकी पहुंच है। वह उसे नौकरी लगवा देगी।

संजू पटेल को लाखों रुपए पैसे देने के बाद जब भीखाराम पास नहीं हुआ तो उसने अपने रुपए वापस मांगे। इस पर उसे एसआई की बजाय आरएसएस में पास करवाने का झांसा दिया और फिर उससे कई किस्‍तों में कुल 54 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए गए। कई बार मांगने के बावजूद रुपए नहीं लौटाए तो युवक ने पुलिस थाने में शिकायत कर दी।

rajasthan paper leak news today

पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में संजू चौधरी को अरेस्‍ट कर लिया जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है। बता दें कि संजू चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। इंस्‍टाग्राम पर इसके दो लाख फॉलोअर्स हैं। साल 2018 में सरपंच पद के लिए चुनाव भी लड़ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+