पोते-पोतियों की शादी के बाद 14 बच्चों की मां 4 बच्चों के बाप के साथ भागी, फिर पेश की मोहब्बत की मिसाल

भरतपुर, 1 मई। जब प्यार होता है तो उम्र के सारे बंधन टूट से जाते हैं। प्यार में अंधा शख्स घर परिवार की जिम्मेदारियां भी भूल जाता है। ऐसा ही मामला भरतपुर में सामने आया है। यहां 14 बच्चों की चार बच्चों के बाप के साथ भाग गई। महिला के पोते-पोतों की शादी हो चुकी है। इससे ये भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो उम्र के किस पड़ाव पर है।

अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया

अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया

मूलरूप से भरतपुर के कामां पुलिस थाना इलाके की रहने वाली महिला के पति ने उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया और पुलिस उसे ढूंढकर ले आई। वह एक व्यक्ति के साथ मिली। उसे अपना प्रेमी बता रही है। खुद के अपहरण की बजाय अपनी उसके साथ जाने की बात कही।

 प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी

प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी

लोगों को हैरानी तो उस वक्त हुई जब महिला की इच्छा पर कोर्ट ने भी उसे प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी। महिला को पुलिस ने दस्तयाब कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में उस वक्त गहमा-गहमी हो गई जब महिला का पति अपने 8 बच्चों, बहनों और मां को लेकर कोर्ट आ गया। सभी ने महिला को समझाया, आठों बच्चों की दुहाई दी। लेकिन महिला नहीं मानी।

6 बच्चों की मौत हो चुकी है

6 बच्चों की मौत हो चुकी है

कैथवाड़ा थाना अधिकारी रामनरेश ने बताया कि निमला गांव निवासी फकरू ने 12 अप्रैल को रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी साहुनी (45) को साहुन (58) और उसके कुछ साथी किडनैप करके ले गए। साहुनी व फखरू के कुल 14 बच्चे पैदा हुए थे। 6 बच्चों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में दोनों के 8 बच्चे हैं।

साहुन की पत्नी का देहावसान हो चुका

साहुन की पत्नी का देहावसान हो चुका

बताया जा रहा है कि इनमें से 3 की शादी हो गई। उनके भी बच्चे हो गए हैं। जबकि साहुन की पत्नी का देहावसान हो चुका है। साहुन के 4 बच्चे हैं। उनकी शादी हो चुकी है और पोते-पोतियों की भी शादी हो चुकी है। फकरू व साहुन दोनों का परिवार लंबा चौड़ा है।

साहुनी लापता होने के बाद गांव में पंचायत बुलाई

साहुनी लापता होने के बाद गांव में पंचायत बुलाई

साहुनी लापता होने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें साहुन ने कहा कि वह 23 अप्रैल को फखरू की पत्नी लौटा देगा। फखरू ने 23 तारीख तक पत्नी की वापसी इंतजार किया, लेकिन पत्नी 23 अप्रैल को घर नहीं आई। इसके बाद फखरू ने दोबारा समाज पंचायत का दरवाजा खटखटाया। जहां साहुन पक्ष के लोगों ने कहा कि वे फखरू की पत्नी साहुनी को नहीं लौटाएंगे।

परिवार वालों ने साहुनी व साहुन को खूब समझाया। 8 बच्चों पर तरस खाने का हवाला भी दिया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिर कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ जाने की परमिशन दे दी। इसके बाद पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों को 29 अप्रैल कोर्ट के सामने पेश कर दिया। कोर्ट में समझाइश का दौर चला। पत्नी के पास बैठकर पति फकरू उसे निकाह की रस्में वादे याद दिलाता रहा। सामने फर्श पर बैठी सास और भाभियां बच्चों को दुहाई देती रहीं।

बैंच के पीछे खड़े आठों बच्चे पूरे घटनाक्रम को कौतुक भरी आंखों से देखते रही। महिला टस से मस न हुई। उसे कोर्ट के सामने पेश किया तो न्यायालय ने उसकी मर्जी पूछी। महिला ने कहा कि वह साहुन के साथ ही रहना चाहती है। कोर्ट के दोबारा पूछने पर भी उसने यही जवाब दिया। जिसके बाद कोर्ट ने महिला को साहुन के साथ जाने की अनुमति दे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+