Sadhvi Prem Baisa Case: 17 दिन बाद उठा मौत के राज से पर्दा, पुलिस ने बताया कैसे हुई साध्वी की मौत?
Sadhvi Prem Baisa Case: राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के17 दिन बाद आखिरकार पुलिस ने रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। 28 जनवरी को हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और कई सवाल खड़े कर दिए थे। मामले को और रहस्यमय तब माना गया, जब साध्वी की मौत के कुछ घंटों बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से न्याय की मांग करते हुए एक पोस्ट सामने आई।
बाद में यह स्पष्ट हुआ कि यह पोस्ट उनके पिता वीरमनाथ की ओर से साझा करवाई गई थी। पिता का दावा है कि यह उनकी बेटी की अंतिम इच्छा थी, जिसमें उसने न्याय की मांग की थी। बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता वीरमनाथ अन्न त्याग की मुहिम पर हैं।

Sadhvi Prem Baisa की मौत बीमारी की वजह से
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि एफएसएल और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट के अनुसार मौत कार्डियक और फेफड़े संबंधित बीमारी से हुई। मामले में 44 लोगों से पूछताछ, 106 मोबाइल की सीडीआर और 37 नमूनों की जांच के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक की गई।
Sadhvi Prem Baisa Case: विसरा रिपोर्ट से आगे बढ़ेगी जांच
- पोस्टमार्टम के बाद विसरा नमूने को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अब जोधपुर पहुंच चुकी है।
- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसने अब तक साध्वी के परिजनों, परिचितों और अन्य संबंधित लोगों सहित कुल 37 व्यक्तियों से पूछताछ की है।
- एफएसएल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई है कि साध्वी के शरीर में किसी तरह के जहर की मौजूदगी नहीं थी। जांच टीम अब मेडिकल बोर्ड के अंतिम फैसले का इंतजार कर रही है।
Sadhvi Prem Baisa Case Update: इंजेक्शन लगाने वाले नर्स से लंबी पूछताछ
वीरमनाथ ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि साध्वी को एक इंजेक्शन दिए जाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में इंजेक्शन लगाने वाले नर्सिंगकर्मी देवी सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। उससे करीब चार घंटे तक सवाल-जवाब किए गए, जिसके बाद फिलहाल उसे छोड़ दिया गया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि वे सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही हैं।
17 दिनों से अन्न त्याग पर हैं पिता वीरमनाथ
इस मामले का सबसे भावनात्मक पहलू यह है कि साध्वी के पिता विरामनाथ पिछले 17 दिनों से अन्न त्याग कर अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है और सभी की नजरें फॉरेंसिक रिपोर्ट और SIT की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications