Sadhvi Prem Baisa Case: मौत से पहले किस अग्निपरीक्षा की बात कर रही थीं साध्वी? पिता के खिलाफ मिला सबूत
Sadhvi Prem Baisa Case: राजस्थान की मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का मामला करीब दो हफ्ते बाद भी नहीं सुलझ सका है। पुलिस अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि साध्वी की मृत्यु स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई साजिश है। इसी बीच एक नया खुलासा हुआ है कि मौत के तीनचार घंटे बाद साध्वी के पिता के कहने पर उनकी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट अपलोड की गई थी। पोस्ट अपलोड करने वाले युवक तक पुलिस पहुंच गई है।
पोस्ट करने वाला युवक आश्रम में काम करता था और उसकी पहचान भोमाराम के तौर पर हुई है। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पिता के कहने पर ही मौत के कुछ घंटों बाद साध्वी के इंस्टाग्राम आईडी से उसने पोस्ट की थी। पुलिस साध्वी के पिता बीरमनाथ से सघन पूछताछ कर रही है।

Sadhvi Prem Baisa Case: क्या है अग्निपरीक्षा वाला मामला?
- इंस्टाग्राम पोस्ट में साध्वी ने अग्निपरीक्षा देने की बात कही थी। दरअसल पोस्ट में लिखा गया है कि मैंने 25 वर्ष की उम्र तक ब्रह्मचर्य का पालन किया है। मुझ जबरन बदनाम किया जा रहा है। संत समाज से गुजारिश है कि मेरी अग्निपरीक्षा लें।
- दरअसल कुछ समय पहले साध्वी की एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वह एक युवक को गले लगाते नजर आ रही थीं। इसके बाद से वह काफी तनाव में थी।
- पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या साध्वी किसी तरह के एंटीबायोटिक या मानसिक परेशानी की वजह से दवाओं के डोज पर थीं।
Sadhvi Prem Baisa Death Case: संदेह के दायरे में साध्वी के पिता
एसआईटी के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और आश्रम से जुड़े व्यक्ति भोमाराम के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। भोमाराम ने स्वीकार किया कि 28 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे उसने साध्वी की आईडी से पोस्ट डाली थी। उसने बताया कि वह उसी दिन दिल्ली जाने की तैयारी में था, तभी शाम 6:52 बजे उसे साध्वी के पिता बीरमनाथ का फोन आया कि साध्वी की तबीयत बिगड़ गई है। भोमाराम का कहना है कि पिता के कहने पर ही उसने पोस्ट की थी। जांच में सामने आया है कि आश्रम के कामकाज से लेकर साध्वी की संपत्तियों की निगरानी पिता ही किया करते थे। पुलिस संपत्ति वाले एंगल से भी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications