Sadhvi Prem Baisa Case: मौत के 16 दिन बाद खुला सबसे बड़ा राज, FSL रिपोर्ट में जहर देने पर खुलासा!
Sadhvi Prem Baisa Case: पश्चिमी राजस्थान की चर्चित कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में एसआईटी की जांच चल रही है। निधन के 16 दिन बाद उनकी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) रिपोर्ट जोधपुर पुलिस को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल के जरिए रिपोर्ट मेडिकल बोर्ड को भेज दी गई है।
अब अंतिम निष्कर्ष के लिए मेडिकल बोर्ड की राय का इंतजार किया जा रहा है, जो अगले 24 घंटों में आ सकती है। माना जा रहा है कि इसके बाद साध्वी की मौत पर से पर्दा पूरी तरह से उठ जाएगा। इस मामले में पुलिस ने साध्वी के पिता और कई करीबियों से लंबी पूछताछ की है।

Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी को नहीं दिया गया था जहर
- प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एफएसएल रिपोर्ट में जहर दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच में किसी स्पष्ट अप्राकृतिक कारण के संकेत भी नहीं मिले हैं।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष मेडिकल बोर्ड की विस्तृत समीक्षा के बाद ही सामने आएगा।
- मामले को लेकर शुरुआत से ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, ऐसे में फॉरेंसिक रिपोर्ट को जांच की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है।
Sadhvi Prem Baisa Death News: राजनीतिक बयानबाजी भी जारी
यह घटना 28 जनवरी की है, जब पाल रोड स्थित आरती नगर आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जानकारी के अनुसार उन्हें दो इंजेक्शन लगाए गए थे, जिसके कुछ समय बाद उनका निधन हो गया। 29 जनवरी को पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया था। साध्वी की मौत मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने मौत के बाद कहा था कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
30 जनवरी को बाड़मेर जिले के परेऊ गांव में उन्हें समाधि दी गई। विसरा सैंपल 31 जनवरी और 1 फरवरी को अवकाश के कारण तुरंत नहीं भेजे जा सके थे। बाद में 2 फरवरी को सैंपल एफएसएल जांच के लिए भेजे गए। अब रिपोर्ट आने के बाद जांच नए चरण में प्रवेश कर चुकी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरी जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर ही अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications