Pilot Vs Gehlot: कैसे खत्म होगी पायलट-गहलोत की तकरार? आला कमान तलाश रहा नया फॉर्मूला
Pilot Vs Gehlot: सचिन पायलट की छवि को बेहतर करने के लिए प्रशांत किशोर की संस्था आई-पैक लगातार काम कर रही है।

Sachin Pilot Vs Ashok Gehlot: राजस्थान में जिस तरह से कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं के बीच तनातनी चल रही है वह शीर्ष नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच के मतभेद को खत्म करने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी कोशिशो को तेज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार सचिन पायलट से पिछले दो दिनों से लगातार चर्चा चल रही है, केंद्रीय नेतृत्व दोनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही इस तरह का फॉर्मूला निकालने की कोशिश कर रहा कि अशोक गहलोत अगर फिर से मुख्यमंत्री बनते हैं तो भी वह बहुत अधिक प्रभुत्वशाली ना हों।
हालांकि अभी यह कहना गलत होगा कि सचिन पायलट ने पार्टी को छोड़ने का मन बना लिया है, उन्हें अभी भी यह उम्मीद है कि पार्टी के भीतर उन्हें आला कमान से न्याय मिल सकता है। सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट गांधी परिवार के प्रति अभी भी विश्वास बनाए हुए हैं, वह इस बात को दोहराते हैं कि कांग्रेस को छोड़ना उनकी इच्छा में शामिल नहीं है।
लेकिन उनके एक दूसरे करीबी ने कहा कि पायलट पार्टी में किसी भी पद पर नहीं हैं, लेकिन वह कांग्रेस के लिए हर जगह प्रचार कर रहे हैं।लेकिन बदले में उन्हें झूठे वादे, संदेह मिला। मुख्यमंत्री की गाली मिली।
इस बात का अफसोस है कि इसके बाद भी केंद्रीय नेतृत्व ने प्रभावशाली तरीके से हस्तक्षेप नहीं किया। मौजूदा समय में अशोक गहलोत का सरकार पर पूरी तरह से नियंत्रण है, वह गोविंद सिंह दोतसारा के जरिए पार्टी पर भी अपनी पकड़ बनाए हैं। पायलट के समर्थकों को दुश्मन कैंप की तरह से देखा जा रहा है, मुख्यमंत्री उनके साथ किसी भी तरह की बात नहीं कर रहे और विवाद को खत्म करने की कोशिश कर रहे।
गहलोत के समर्थक अक्सर पायलट पर संदेह करते हैं, उनका कहना है कि इस सबके पीछे भाजपा है, अब प्रशांत किशोर उन्हें नई पार्टी बनाने में मदद कर रहे हैं। वहीं पायलट ग्रुप का कहना है कि हमारा नेता कोई बच्चा नहीं है, उन्हें किसी चुनावी रणनीतिकार से सीखने की जरूरत नहीं है। वहीं प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच अनबन पहले ही सामने आ चुकी है। प्रशांत किशोर लगातार राहुल गांधी पर हमले कर रहे हैं, वह कांग्रेस का पिछले कुछ दिनों से लगातार मजाक कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications