Sikar Double Murder : सीकर में बदमाशों ने की सास-बहू की हत्या, 13 दिन पहले हुई थी बेटे की शादी

सीकर, 15 दिसम्बर। राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर उपखंड के गांव कोटड़ी सिमारला में सास बहू की हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वारदात किसने और क्यों अंजाम दिया इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिया

वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिया

सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने पहले संभवतया रैकी भी की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य उठाए हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है।

डॉग स्क्वायड ने छानबीन की

डॉग स्क्वायड ने छानबीन की

सास बहू की हत्या की सूचना पर सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के अलावा
नीमकाथाना एडिशनल एसपी रतनलाल भार्गव, नीमकाथाना डिप्टी गिरधारी लाल शर्मा, श्रीमाधोपुर, थोई तथा रींगस थानाधिकारी भी मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड ने छानबीन की।

बेटे की एक दिसम्बर को शादी हुई थी

बेटे की एक दिसम्बर को शादी हुई थी

बता दें कि कोटड़ी सिमारला के पूर्णमल कुमावत के बेटे की एक दिसम्बर को शादी हुई थी। बेटा-बहू एक दिन पहले ही मुम्बई गए थे। घर पर पूर्णमल कुमावत की पत्नी संतोष देवी व मां रामेश्वरी देवी थी। मंगलवार शाम को घर पर सास रामेश्वरी देवी व बहू संतोष देवी अकेली थी।

इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई

इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई

घर के पुरुष सदस्य श्रीमाधोपुर सेनेटरी की दुकान पर गए हुए थे। रात करीब आठ बजे पूर्णमल घर लौटा तो उसे दरवाजे के पास मां रामेश्वरी देवी और चौक में पत्नी संतोष देवी लहूलुहान हालात में पड़ी मिलीं। वे दोनों को घायलावस्था में श्रीमाधोपुर सीएचसी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रैफर किया। जयपुर में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

 घर पर अलमारी भी खुली मिली

घर पर अलमारी भी खुली मिली

पुलिस के अनुसार संतोष व रामेश्वरी के शरीर पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए हैं। घर पर अलमारी भी खुली मिली है। ऐसे में आशंका है कि बदमाश उनके घर लूट के इरादे से घुसे थे और विरोध करने पर उन्होंने सास बहू की हत्या कर दी।

टीम बदमाशों की तलाश में रवाना

टीम बदमाशों की तलाश में रवाना

बदमाशों ने पूर्णमल के घर क्या चुराया और वारदात को अंजाम देने की असली वजह क्या है इसका पता बदमाशों के पकड़े में आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस की विभिन्न टीम बदमाशों की तलाश में रवाना की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+