Love Story: छात्रा ने सरकारी नौकरी वाले दूल्हे को छोड़ दुकान पर काम करने वाले से रचाई शादी, देखें वायरल VIDEO
Renu Mahawar Arvind Saini Love Marriage Rajasthan: "प्यार में रुतबा नहीं देखा जाता"-राजस्थान के गंगापुर सिटी से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जो न सिर्फ समाज की सोच को चुनौती देती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सच्चे रिश्ते में पद और पैसे से बढ़कर दिल की अहमियत होती है।
रेणु महावर, नसिया कॉलोनी की रहने वाली और बीएससी की छात्रा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रोज कोचिंग जाती थी। उसी दौरान उसकी नजरें सैनी कॉलोनी के अरविंद सैनी से टकराईं, जो एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। मुस्कुराहटों से शुरू हुई कहानी धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

फेसबुक से दिल तक का सफर
एक दिन रेणु ने अरविंद को फेसबुक पर सर्च किया, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और फिर चैटिंग शुरू हुई। कुछ ही समय में फोन नंबर भी एक्सचेंज हुए और दोनों के बीच गहरा रिश्ता बन गया। तकरीबन दो साल तक ये प्रेम कहानी चुपचाप चलती रही — बिना किसी को भनक लगे।
जब सामने आया समाज का बंधन
हालांकि दोनों अलग-अलग जातियों से आते हैं — रेणु दलित और अरविंद ओबीसी समाज से। समाज की दीवारें मजबूत थीं, लेकिन प्यार और विश्वास उससे भी मजबूत निकले। अरविंद ने तो अपने घर में सब बता दिया था, लेकिन रेणु के घरवालों ने उसकी शादी एक सरकारी अध्यापक से तय कर दी थी।
प्यार की जीत: घर से भागकर की शादी
17 मई को रेणु की सगाई और शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उसने अपने मन का फैसला पहले ही कर लिया था। कुछ दिन पहले रेणु बिना बताए घर से चली गई और अरविंद के साथ दिल्ली पहुंची। वहां दोनों ने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर विवाह को मान्यता भी दिलवाई।
शादी का वीडियो वायरल, समाज में चर्चा तेज
इस प्रेम विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब यह गंगापुर सिटी में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय पुलिस थाने में अभी तक इस मामले को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications