Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bharat jodo yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में MP के नेता एक्टिव, हाथ में हाथ थाम चले साथ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों देश भर में अपना दम दिखा रही है, जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश के नेता भी अब शामिल होते नजर आ रहे हैं। कन्याकुमारी से निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब जल्द ही मध्य प्रदेश में भी एंट्री करेगी जहां से लेकर मध्यप्रदेश में भी तैयारियों का सिलसिला जारी है, वहीं मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के एंट्री से पहले कांग्रेस के तमाम नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने और उनकी यात्रा में शामिल होने पहुंच रहे हैं, जहां हाल ही में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया को भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देखा गया।

राहुल ने थामा विक्रांत का हाथ

राहुल ने थामा विक्रांत का हाथ

इन दिनों अपने शानदार विजन से युवा कांग्रेस को कामयाबी की बुलंदी हासिल करवाने में जुटे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया इन दिनों राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में दिखाई दे रहे हैं, जहां अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और विक्रांत भूरिया का ऐसा फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी, विक्रांत भूरिया का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब इस फोटो के वायरल होते ही सियासत में एक बार फिर विक्रांत भूरिया को राहुल गांधी की गुड लिस्ट में शामिल नेता बताया जा रहा है। डॉ. विक्रांत भूरिया ने राहुल गांधी के साथ ही यात्रा में शामिल राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से भी मुलाकात की है।

ये नेता भी हुए शामिल

ये नेता भी हुए शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमार से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा लेकर निकले हैं, जहां राहुल गांधी के साथ उनकी इस पदयात्रा में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विधायक जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी भी नजर आ रहे हैं। एमपी के ये दोनों ही दिग्गज नेता, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं, जहां राहुल गांधी की इस पद यात्रा को आमजन का भी अच्छा खासा साथ मिलता दिखाई दे रहा है, वहीं अब राहुल गांधी की ये पदयात्रा कन्याकुमार से निकलकर देश के अन्य राज्यों की तरफ बढ़ रही है।

एमपी आएगी भारत जोड़ो यात्रा

एमपी आएगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो पदयात्रा दस्तक देगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा 20 नवंबर को पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां यह यात्रा लंबे वक्त तक मध्य प्रदेश में ही रहेगी। बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा निमाड़ अंचल में भी अपना दम दिखाएगी, जहां बुरहानपुर से यह यात्रा खंडवा, खरगोन होते हुए इंदौर पहुंचेगी। यात्रा के संबंध में कांग्रेस ने तैयारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है, जहां कांग्रेस नेता लगातार यात्रा को लेकर बैठक कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+