Jaipur News: आंतकी हमले में मृतकों के परिजनों के क्यों किया हंगामा, राठौड़ ने भी कर दी मांग

Rajasthan News: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में जयपुर के चौमूं निवासी मृतकों के परिजन आज सड़क पर उतर गए और राजस्थान सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

परिजनों के साथ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजे की मांग उठाई है

relatives-of-the-victims-of-the-terrorist-attack-in-chaumun-jaipur-came-out-on-the-streets

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में जयपुर के चार लोगों की मौत हो गई। चारों शव आज जयपुर पहुंचे तो माहौल गरमा गया।

मृतकों के परिजन सड़क पर उतर आए और धरने पर बैठ गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने सीएम भजनलाल शर्मा से मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिए जाने की बात कही है।

उधर परिजनों ने भी मांगे पूरी नहीं माने जाने तक धरने पर बैठे रहने का चेतावनी दी है। शव के परिजनों के धरना प्रदर्शन से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भी मुश्किलें बढ़ी हुई है।

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने अपने सोशल साइट 'X' पर लिखा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा किये गये कायरतापूर्ण हमले में जान गंवाने वाले चौमूं (जयपुर) निवासी मृतकों के परिजन एवं क्षेत्रवासी धरने पर बैठे हैं। मुख्यमंत्री से मांग है कि मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी एवं उचित मुआवजा दिया जाए।

जयपुर के चौमूं में 11 जून को हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर गए। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे परिजन और लोगों ने मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी और मुआवजा की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में 9 जून को तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। ड्राइवर को गोली लगने की वजह से बस खाई में गिर गई।

इसमें 9 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 4 राजस्थान के थे। इसमें एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है। भाजपा के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत मृतक के बच्चों को गोद लेने का ऐलान कर दिया है।

राजस्थान के जयपुर जिले के चौमू से 5 लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे. राजेंद्र प्रसाद सैनी पत्नी ममता देवी, पवन कुमार सैनी और उनकी पत्नी पूजा सैनी एक बच्चा लिवांश साथ में वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। दर्शन करके वापस आ रहे थे कि आंतकवादियों ने बस पर फायरिंग शुरू कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+