Ajmer News: अजमेर दरगाह में जियारत के नाम बनाई रील,हो गई वायरल,अब हो रही जमकर बुराई
Rajasthan Letest News: अजमेर दरगाह में फिल्मी गाने पर महिला कर्मचारी के साथ बनाई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई अब दरगाह के खादिमों ने इसका आक्रोश जताया है।
ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में वीडियो बनाकर फिल्मी गीत के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा।

इस बार एक पुरुष जायरीन ने दरगाह की महिला कर्मचारी के साथ फिल्मी गाने पर रिल बनाकर अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दी, इसके बाद दरगाह के खादिमों में रोष है।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है की जिस जगह यह वीडियो बनाया गया है। उसके पीछे मजार और मकबरे भी बने है। इस तरह के फिल्मी गानों पर दरगाह में रील बनाने के मामलो मे दरगाह के खादिमो में काफी नाराजगी है।
इस वीडियो में महिला मोबाइल पर बात करती नजर आ रही है और एक व्यक्ति फिल्मी गीत गाते हुए एक्शन कर रहा है। अजमेर दरगाह के खादिमों ने इसे दरगाह की गरिमा के खिलाफ बताया है।
दरगाह के खादिमों ने अपने स्तर पर जांच कर बताया कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति फारूक बागवान है । जो दरगाह में कई बार आ चुका है और खादिमों की गद्दी पर बैठे भी अक्सर नजर आता है।
दरगाह के खादिमों का आरोप है कि यह व्यक्ति सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपलोड करता है और जायरीनो और मेहमानों से रुपए मांगता है।
अंजुमन सैयद जादगान और दरगाह कमेटी के खादिमों ने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासन को करके कार्रवाही की मांग की है। दरगाह के खादिम पीर नफीस मियां चिश्ती ने कहा की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में कुछ लोग जियारत करने के लिए आते हैं।
जियारत को मजाक बना लेते हैं और यहां पर बेअदबी से फिल्मी गानों पर रील बनाकर फेमस होने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करते हैं।
इस तरह की हरकत से ख्वाजा साहब की दरगाह की गरिमा और इज्जत को ठेस पहुंचती है। दरगाह कमेटी के कर्मचारियों को ऐसी हरकत करने वालों पर ध्यान देना चाहिए। जिससे कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों पर रोक लग सके।
पहले भी आ चुके हैं इस तरह के मामले
अजमेर दरगाह में फिल्मी गानों पर रील बनाने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी 27 जून 2023 को इसी तरह का मामला सामने आया था वह वीडियो काफी वायरल हुआ था।
वीडियो में एक महिला डांस करती नजर आ रही थी। वीडियो में महिला के कान में इयरफोन और हाथ में मोबाइल था।
महिला कुछ दूर तक चलती है फिर अचानक म्यूजिक में डांस करने लग जाती है हालांकि महिला कौन थी, कहां से आई थी, इसका पता नहीं चल सका था।
इसी तरीके का वीडियो 16 जनवरी 2022 को भी वायरल हुआ था जिसमें लड़की के साथी द्वारा ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह में आस्ताने शरीफ गुंबद के सामने शाहजानी मस्जिद परिसर में एक कव्वाली गाने पर 15 मिनट का वीडियो शूट किया था।
वीडियों में लड़की जिम्नास्टिक करते हुए नजर आ रही थी। जिम्नास्टिक करते हुए लड़की की ये वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया था।
वही दूसरी तरफ इसे देख लोगों में नाराजगी भी देखी गई थी। जिसके चलते एक विवाद ने भी तूल पकड़ लिया था।












Click it and Unblock the Notifications