Rajasthan : यहां बना है 81 वर्षीय भगवान हनुमानजी का राशन कार्ड, 5 साल से ले रहे केरोसिन तेल
भरतपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में किस कदर धांधली हो रही है। इसकी एक बानगी राजस्थान के भरतपुर में देखने को मिली है। यहां पर हनुमानजी और मुरली मनोहरजी के नाम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से राशन सामग्री उठाई जा रही है।

भरतपुर के रूपवास में बने हैं मंदिर
दरअसल, भरतपुर जिले के रूपवास तहसील के रुदावल में हनुमानजी और मुरली मनोहरजी नाम से दो मंदिर हैं। इनके नाम से राशन कार्ड तक बना हुआ है। इन्हीं राशन कार्ड से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से बीते पांच साल से केरोसिल तेल बांटा गया है।

हनुमानजी 81 व मुरली मनोहरजी 121 साल के
ढूंढार वाले हनुमानजी के नाम से बने राशन कार्ड उनकी उम्र 81 वर्ष और पिता का नाम केसरी लिखा हुआ है। परिवार के अन्य सदस्यों के रूप में राशन कार्ड में सत्यमगिरी, ज्वाला, यादराम, हरप्रसाद और लखनदास लिखा हुआ है। वहीं, मुरली मनोहरजी की उम्र 121 साल बताई गई। यहीं नहीं बल्कि दोनों राशन कार्ड में भगवान की फोटो भी लगी हुई है।

पूरे मामले की जांच करेंगे
भरतपुर जिला रसद अधिकारी सुभाष गोयल ने बताया कि भगवान के नाम से राशन कार्ड बनवाकर केरोसिन उठाने का मामला सामने आया है। प्रवर्तन निरीक्षक से पूरे प्रकरण की जांच करवा जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications