RAS Mains New Date: CM भजन लाल शर्मा के कैबिनेट की पहली बैठक, आरएएस मुख्‍य परीक्षा की डेट भी बढ़ी

RAS Main Exam 2024: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें आरएएस मुख्‍य परीक्षा की तिथि बढ़ाने समेत कई अहम फैसले लिए गए हैं।

कैबिनेट की बैठक में भजन लाल शर्मा सरकार ने राजस्‍थान प्रशासन‍िक सेवा की मुख्‍य परीक्षा की डेट आगे बढ़ा दी है। हालांकि आरएएस मुख्‍य परीक्षा 2024 की नई तिथि क्‍या होगी? इसका अभी फैसला नहीं हुआ है।

Rajasthan Cabinet Decision

दरअसल, आरएएस मुख्‍य परीक्षा आगामी 27-28 जनवरी को प्रस्‍तावित थी, मगर अभ्‍यर्थी परीक्षा की डेट बढ़वाने के लिए पिछले कई दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।

कैबिनेट की बैठक में आरएएस मुख्‍य परीक्षा की तिथि बढ़ने की घोषणा होने पर जयपुर में राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय परिसर में धरना देकर बैठे अभ्‍यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

उल्‍लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आंदोलन कर रहे अभ्‍यर्थियों से मुलाकात की थी। उन्‍होंने तिथि बढ़ाने का आश्‍वासन भी दिया था।

उधर, कैबिनेट की बैठक में मीसा बंदियों को प्रतिमाह 20 हजार रुपये पेंशन देना और सीबीआई जांच के लिए इजाजत लेने के नियम को खत्म करना जैसे बड़े फैसले भी लिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा ने बैठक के बाद संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ये जानकारी साझा की है।

मीडिया की खबरों के अनुसार कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि पिछले 6 महीने में पूववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वारा जो निर्णय लिए गए हैं। उसकी एक समिति जांच करेगी। ये समीक्षा 3 महीने के अंदर पूरी की जाएगी और फिर उसकी रिपोर्ट सीएम शर्मा को सौंपी जाएगी।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के अनुसार प्रदेश में लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि 2008 को फिर से बहाल कर दिया गया है। इससे आपातकाल के अंदर लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने वाले मीसा बंदियों को फिर से पेंशन मिल सकेगी। उन्हें 20 हजार रुपए प्रतिमाह की पेंशन के साथ 4 हजार रुपए मासिक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+