Rajasthan: अलवर में रामगढ़ विधायक जुबेर खान का निधन, राहुल गांधी, सचिन पायलट ने जताया शोक

Rajasthan Mla Juber Khan Death: राजस्थान में एक ओर विधायक का आज निधन हो गया। आज अलवर के रामगढ़ से विधायक जुबेर खान का निधन हो गया। उन्होंने भाखेडा फार्म हाउस पर अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनकी पत्नी साफिया खान ने सोशल मीडिया पर दी ।

विधायक जुबेर खान की मौत पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी शोक जताया है। गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि "रामगढ़ अलवर से कांग्रेस विधायक जुबैर खान जी के निधन की खबर बहुत दुखद है।"

"जुबैर जी की पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता, कांग्रेसी विचारों के प्रति उनका समर्पण एक मिसाल है। उनका देहांत पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। इस तकलीफ के वक्त में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।"

ramgarh-mla-zuber-khan-dies-in-alwar-rajasthan-rahul-gandhi-sachin-pilot-express-condolences

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट ने भी विधायक जुबेर खान के निधन पर शोक जताया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि "विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जुबेर खान जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ।"

"उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की, एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाते रहे। अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूरी लगन और निष्ठा के साथ किया और जनता ने भी उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया।"

"पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की नीतियों और दूरदर्शिता से वे सदैव प्रेरित रहे और उनके मधुर संबंध राजनीतिक और निजी जीवन में एक अमिट छाप छोड़ गए।"

"आज कांग्रेस पार्टी ने अपना एक कर्मठ नेता खोया है और जुबेर जी का असामयिक निधन हमारे लिए भी एक निजी क्षति है। सफिया जी एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ।"

आपकों बता दे कि सफिया खान भी रामगढ़ से एक बार विधायक रही है। जुबेर के निधन की सूचना मिलते ही उनके समर्थक उनके फार्म हाउस पहुंचे और उनकी विधानसभा रामगढ़ में भी शोक की लहर है।

जुबेर खान छात्र राजनीति से सक्रिय रहे है। वह कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे है पिछले काफी समय से बीमार थे तीन दिन पूर्व उन्हे अस्पताल से घर भेज दिया था।

कांग्रेस के जुबेर कांग्रेस सरकार में मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन भी रहे है । करीब डेढ़ साल पहले उनका लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले काफी दिनों से उनकी हालत खराब थी ओर करीब 15 दिन पहले डॉक्टरों ने उनको जवाब दे दिया था। जुबेर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी रहे थे।

जुबेर ने भाखेड़ा स्थित अपने निवास पर आज सुबह करीब पांच बजे अंतिम सांस ली। शनिवार सुबह 5:50 बजे उनका निधन हो गया जिससे शोक की लहर फैल गई उनकी अंतिम क्रिया आज शाम रामगढ़ में की जाएगी ।

रामगढ़ में गैस गोदाम के पास उनके शव को करीब पांच बजे सुपुर्दे खाक किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग रामगढ़ में एकत्र होंगे और अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

जुबेर रामगढ़ से चार बार विधायक रहे है और पिछले चुनाव उन्होंने भाजपा के जय आहूजा को हराकर जीत था। जुबेर के निधन पर कांग्रेस पार्टी में भी शोक की लहर दौड़ गयी ।

पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने भी जुबेर के फार्म हाउस जाकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की ओर । इसके अलावा मेव पंचयर के सदर और संरक्षक शेर मोहम्मद ने भी जुबेर खान की मौत पर शोक जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+