Rajasthan News: क्‍या राज्यवर्धन राठौड़ बनेंगे राजस्थान गृह मंत्री? कह रहे-'माफिया को नाश्‍ते में खाऊंगा'

Who is Rajasthan Home Minister: 'उनको यह नहीं पता कि मैं माफिया को नाश्‍ते में खाता हूं। रोक सको तो रोक लो...' यह कहना है राजस्‍थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का। (Video नीचे)

दरअसल, 30 दिसंबर 2023 को राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद मंत्रालयों के बंटवारे का इंतजार है।

Rajyavardhan Singh Rathore on Mafia

यह भी पढ़ें- Col Rajyavardhan Rathore: राज्यवर्धन सिंह राठौड़, फौज में रहे कर्नल, अब भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री

हर किसी की नजर राजस्‍थान के नए गृह मंत्री पर है। गृह मंत्रालय अक्‍सर खुद मुख्‍यमंत्री के पास होता है। हालांकि मंत्रियों में से किसी को भी दिया जा सकता है।

राजस्‍थान में इस बार गृह मंत्री पद की दौड़ में उप मुख्‍यमंत्री दीया कुमारी, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल बताए जा रहे है।

जयपुर से दिल्‍ली में राजस्‍थान के मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा है। 'मलाईदार' विभागों के लिए लॉबिंग भी रही है। इस बीच राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पुराने वीडियो को लोग राजस्‍थान गृह मंत्री पद से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि आगामी दो-तीन दिन में राजस्‍थान के मंत्रियों को विभाग को जिम्‍मेदारी दी जा सकती है।

Rajyavardhan Singh Rathore on Mafia

मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उप मुख्‍यमंत्री प्रेम चंद बैरवा कहते हैं कि 'कोई भी मंत्री बिना विभाग नहीं रह सकता है। बिना विभाग का मंत्री कभी देखा है?' इसका मतलब ये है कि राजस्‍थान के मंत्रियों को भी जल्‍द ही विभाग मिलने वाले हैं।

इधर, बात अगर राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ के वायरल वीडियो की करें तो वे एक सार्वजन‍िक मंच से कहते हैं कि 'जितने भी माफिया हैं। वो कान खोलकर सुन लें। रोक सकते हो तो रोक। नहीं रोक सके तो नाश्‍ते में खाऊंगा माफिया को। ढूंढ-ढूंढकर निकालूंगा। खोदकर निकालूंगा। कानून के कागज से माफिया को खत्‍म कर दूंगा'

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ भारतीय सेना में करीब ढाई दशक तक रहे। एथेंस ओलिंपिक में निशानेबाजी में रजत पदक जीता। केंद्र में मंत्री रहे और जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा सांसद रहते हुए विधानसभा चुनाव 2023 में झोटवाड़ा सीट से जीते।

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 115 सीटें जीतकर भाजपा ने सांगानेर विधायक भजन लाल शर्मा को मुख्‍यमंत्री, विद्याधरनगर विधायक दीया कुमारी और दूदू विधायक प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्‍यमंत्री बनाया।

इनके बाद 30 दिसंबर को भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्रिमंडल विस्‍तार हुआ, जिसमें राज्‍यवर्धन सिंह, किरोड़ी लाल मीणा समेत 12 कैबिनेट व पांच-पांच राज्‍य मंत्री व स्‍वतंत्र प्रभार राज्‍य मंत्री बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+