राज्‍यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने ग्रामीणों से मांगी कुंवारों की सूची, बोले-'मैं करवा दूंगा सबकी शादी'

कुंवारों की शादी करवाने वाली बात राज्‍यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने करौली जिले में कैलादेवी रोड स्थित मामचारी गांव में ग्रामीणों द्वारा आयोजित दंगल कार्यक्रम में कही।

राजस्‍थान में लड़कों की शादी नहीं होने की समस्‍या बढ़ती जा रही है। इसकी एक बानगी पिछले दिनों राजस्‍थान सरकार की ओर लगाए जा रहे महंगाई राहत शिविरों में देखने को मिली। शिविरों में कई अविवाहितों ने अफसरों को ज्ञापन देकर शादी करवाने की गुहार लगाई।

अब राजस्‍थान से राज्‍यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने तो ग्रामीणों को खुला ऑफर ही दे दिया कि वे उनके गांव के सारे कुंवारों की शादी करवा देंगे वो भी अपने क्षेत्र महवा की लड़कियों से।

Rajya Sabha MP Kirodi Lal Meena

दरअसल, भाजपा से राज्‍यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा रविवार को करौली जिले में कैलादेवी रोड स्थित मामचारी में ग्रामीणों की ओर से आयोजित दंगल कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने आए थे।

कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए डॉ. मीणा ने कहा कि वे मामचारी के लिए बड़ी घोषणा करना चाहते हैं। वो यह है कि यहां जितने भी कुंवारे हैं। उन सबकी सूची बनाकर उनको दी जाए ताकि वे अपने क्षेत्र महवा से सबकी शादी करवा दें।

इस मौके पर डॉ. मीणा ने राजस्‍थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि यहां लोग लूटने में लगे हुए हैं। मंत्री के भाई, मंत्री के दामाद, मंत्री के बहनोई, मंत्री की बहन सबने मिलकर पूरे राजस्‍थान को लूट लिया।

कार्यक्रम में सांसद किरोड़ी लाल मीणा का पिछली हार का दर्द भी छलका। उन्‍होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में सपोटरा के लोगों ने साथ नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+