VIDEO: लात मारकर राजस्थान पुलिस ने कटाई नाक, पैर पकड़ने वाले युवक को बेरहमी से पीटा
पुलिस वाला युवक के बाल नोचते-नोचते उसे एक दम से लात मार देता है। देखिए राजस्थान पुलिस जो गाड़ी के कागजों की जांच करने खड़ी थी वो युवक को कितनी बुरी तरह पीट रही है।
जयपुर। राजस्थान पुलिस का एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वाहन चैकिंग के दौरान एक युवक को पुलिस कांस्टेबल ने बेरहमी से पीटा है। पुलिस वाला वीडियो में युवक के बाल खींचते, उसे थप्पड़ मारते दिखाई दे रहा है लेकिन जरा ठहरकर इस वीडियो को पूरा देखिए तो आपको पता चलेगा कि पुलिस एकाएक कितनी बेरहम हो सकती है। पुलिस वाला युवक के बाल नोचते-नोचते उसे एक दम से लात मार देता है। देखिए राजस्थान पुलिस जो गाड़ी के कागजों की जांच करने खड़ी थी वो युवक को कितनी बुरी तरह पीट रही है। ये वीडियो राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग थाना क्षेत्र का है।
नाकाबंदी कर पहले पुलिस ने युवक को रोका फिर कांस्टेबल से उसकी कहासुनी हो गई और देखते ही देखते वहां मौजूद एएसआई जगदीश सागर ने युवक को पकड़ लिया और कांस्टेबल के साथ मिलकर उसे थप्पड़ मारने लगा। वीडियो में आप सुनेंगे की युवक अंकल-अंकल कहकर छोड़ने के लिए प्रार्थना कर रहा है लेकिन एएसआई जगदीश जैसे किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हो उसे अलग-अलग अंदाज में मारते पीटते रहे। यहीं नहीं बैठे युवक के उन्होंने सीधे मुंह पर लात दे मारी।
गाली देने वाली पुलिस का ये लात मारने वाला वीडियो जब वायरल हुआ तो मामला महकमे तक पहुंच गया, जिससे खलबली मच गई। पुलिस अधीक्षक अनिल टांक ने जांच के लिए मामला डीग के उपाधीक्षक अनिल मीणा को सौंपा है।












Click it and Unblock the Notifications